प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत हरदोई जिले के 1893 लाभार्थियों को पहली किस्त जारी की गई है। कुल 18.93 करोड़ रुपये की यह धनराशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी गई। यह स्वीकृति पत्र हरदोई नगर पालिका के पंडित दीनदयाल सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सौंपे गए। इस अवसर पर विभिन्न जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। योजना के अंतर्गत, शाहाबाद को सर्वाधिक 740 आवास स्वीकृत हुए, जिसके लिए 7 करोड़ 40 लाख रुपये की पहली किस्त भेजी गई। पिहानी को 218 आवास के लिए 2 करोड़ 18 लाख रुपये, संडीला को 293 आवास के लिए 2 करोड़ 93 लाख रुपये, सांडी को 1 आवास के लिए 1 लाख रुपये, बिलग्राम को 289 आवास के लिए 2 करोड़ 89 लाख रुपये, हरदोई नगर पालिका को 184 आवास के लिए 1 करोड़ 84 लाख रुपये और कुरसठ को 168 आवास के लिए 1 करोड़ 68 लाख रुपये की राशि लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित की गई। देखें, 3 तस्वीरें… कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, विधायक प्रभाष कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र ‘मधुर’, अपर जिलाधिकारी प्रफुल्ल त्रिपाठी और एसडीएम व प्रभारी डूडा भूमिका यादव सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। इस योजना का मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्र के पात्र गरीब परिवारों को पक्के और सुरक्षित मकान उपलब्ध कराना है, जिससे उन्हें बेहतर जीवन स्तर मिल सके।


