अमरोहा पुलिस होली के लिए अलर्ट, माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

अमरोहा पुलिस होली के लिए अलर्ट, माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Amroha Police Alert on Holi: अमरोहा में होली के त्योहार को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। एसपी अमित कुमार आनंद ने अधिकारियों और पुलिस कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे शहर में भ्रमणशील रहकर माहौल बिगाड़ने वाले तत्वों पर निगरानी रखें। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह या शांति भंग करने की घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारी और पुलिसकर्मी पैदल मार्च कर लोगों को दी जागरूकता

सोमवार की शाम अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया, सीओ सिटी अभिषेक यादव और सीओ अवध भान सिंह भदोरिया सहित कई पुलिसकर्मी शहर की प्रमुख सड़कों पर पैदल मार्च करते हुए नजर आए। उन्होंने जनता से होली का त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द्रपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। इस दौरान पुलिस ने शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह भी दी।

जिले को जोन में बांटकर की गई निगरानी की व्यवस्था

अमरोहा जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले को चार सुपर जोन, 12 जोन और 73 सेक्टर में विभाजित किया गया है। एसपी अमित कुमार आनंद स्वयं लगातार जिले में भ्रमणशील रहकर लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और सभी संवेदनशील क्षेत्रों पर नियमित गश्त करने के निर्देश दिए हैं।

होली के दौरान माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

एसपी ने दोहराया कि होली के त्योहार के अवसर पर किसी भी प्रकार का दंगा-फसाद या शांति भंग करने का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है और ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि वे अलर्ट रहें और पूरे शहर में भ्रमणशील होकर जनता को सुरक्षा का भरोसा दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *