पॉलिटिकल करियर की वजह से अमिताभ-रेखा का रिश्ता टूटा:सोशलाइट बीना रमानी का दावा- बिग बी के इर्द-गिर्द घूमती थी एक्ट्रेस की जिंदगी

सोशलाइट, राइटर और फैशन डिजाइनर बीना रमानी ने अपनी दोस्त रेखा और अमिताभ बच्चन के रिश्ते को लेकर बात की है। अपने हालिया इंटरव्यू में उन्होंने दावा किया कि रेखा अमिताभ बच्चन से प्यार करती थीं, लेकिन बिग बी के राजनीतिक करियर ने उन्हें इस रिश्ते को स्वीकार करने से रोक दिया था। हाल ही में ANI को दिए इंटरव्यू में बीना ने याद किया कि कैसे रेखा चाहती थीं कि बिग बी पब्लिकली उनके रिश्ते को स्वीकार करें। हालांकि, उस समय अमिताभ बच्चन शादीशुदा थे। और राजनीतिक करियर के कारण ही वे रेखा के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं कर पाए थे। अमिताभ और रेखा के रिश्ते के बारे में बात करते हुए बीना ने कहा- ‘जब मैं उनसे मिली, तो उनका पूरा जीवन अमिताभ बच्चन के इर्द-गिर्द घूमता प्रतीत होता था।’ जब इंटरव्यू में बीना से पूछा गया कि क्या रेखा उनसे पूरी तरह प्यार करती थीं, तो वो जवाब में कहती हैं- ‘हां, उन्हें विश्वास था कि वे आत्मा से उनकी हैं। और उन्हें विश्वास था कि वे आत्मा से उनकी हैं। उनके बीच बातचीत होती थी।’ जब बीना से पूछा गया कि रेखा ने बिग बी से प्यार करने के बावजूद मुकेश अग्रवाल से शादी क्यों की? तो बीना कहती हैं- ‘मैंने ही रेखा को मुकेश से मिलवाया था। अमिताभ राजनीति में आ गए थे और वह मुझसे मिलने न्यूयॉर्क आई थीं। वो मुश्किल दौर से गुजर रही थीं क्योंकि अमिताभ अब एक सार्वजनिक हस्ती बन चुके थे। और ऐसा हो सकता है कि अमिताभ ने रेखा को कहा हो, अब दोनों का साथ मुश्किल है इसलिए हमें अपना रिश्ता खत्म करना पड़ेगा।’ बीना आगे कहती हैं- ‘वो किसी अच्छे और महत्वपूर्ण इंसान से शादी करने के लिए उत्सुक थी। उस वक्त ऐसी चर्चा थी कि वो मेरे भाई गुलू से शादी कर लेगी, जिसकी इमेज प्लेबॉय की थी। और वो बहुत ही शान-शौकत से जीवन जीता था। वह फिट नहीं हुई और वह न्यूयॉर्क में मेरे साथ ही रहने लगी।’ बता दें कि रेखा ने मार्च 1990 में दिल्ली के बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी की थी। हालांकि, उनका शादी लगभग सात महीने तक ही चली क्योंकि मुकेश ने सुसाइड कर लिया था। कौन हैं बीना रमानी? बीना रमानी भारत की जानी-मानी फैशन डिजाइनर, उद्यमी, लेखिका और सोशलाइट हैं। उन्होंने दिल्ली के हौज खास विलेज को एक आर्ट और डिजाइन हब के रूप में विकसित किया। 1980 के दशक में उनकी डिजाइन कलेक्शन न्यूयॉर्क के ब्लूमिंगडेल्स में प्रदर्शित हुई थी। बीना ने कई रेस्टोरेंट और बार शुरू किए, जिनमें तामरिंद कोर्ट कैफे प्रमुख था। उन्होंने अपनी आत्मकथा “बर्ड इन ए बनयान ट्री: माई स्टोरी” भी लिखी। बाद में उन्होंने वेलनेस ब्रांड मालाबार सीक्रेट्स और एनजीओ पीपल अगेंस्ट रेप्स इन इंडिया (PARI) शुरू किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *