केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधावार यानी आज से बिहार के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। यह दौरा 25, 26 और 27 फरवरी तक चलेगा और इसका मुख्य फोकस राज्य के दो सीमावर्ती तथा सुरक्षा-संवेदनशील जिलों- किशनगंज और अररिया पर रहेगा। दोनों जिले भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे हैं और सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण माने जाते हैं। इस दौरे के दौरान भारत-नेपाल सीमा से जुड़े मुद्दे, सुरक्षा व्यवस्था, सीमाई घुसपैठ, प्रशासनिक समन्वय और विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा होगी। 4 साल बाद किशनगंज आ रहे शाह अमित शाह ‘वाइब्रेंट विलेज’ कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। केंद्रीय गृह मंत्री आज शाम 4:35 बजे हवाई मार्ग से किशनगंज पहुंचेगे, जो 4 साल बाद उनकी पहली अधिकारिक यात्रा है। उनके स्वागत के लिए मंत्री दिलीप जायसवाल के साथ सीमांचल के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। पहले दिन, अमित शाह किशनगंज के मिर्ची सभागार में जिला प्रशासन, SSB, BSF और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सीमा सुरक्षा पर बैठक करेंगे। इसके बाद वे दिलीप जायसवाल के आवास पर दूसरी बैठक भी करेंगे। बैठकों के बाद रात 11 बजे तक चलने वाली बैठक के बाद गृह मंत्री गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज परिसर में रात्रि विश्राम करेंगे। दूसरे दिन, 26 फरवरी को वे भाजपा नेताओं के साथ बैठक करेंगे और उसके बाद सुबह 11 बजे अररिया के लिए रवाना होंगे। अमित शाह कलेक्ट्रेट में करेंगे मीटिंग अमित शाह हेलीपेड पर उतरने के बाद सड़क मार्ग से किशनगंज कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। जहां वे भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा को लेकर 3 घंटे तक वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद शाम 7 बजे कलेक्ट्रेट से निकलकर वे मंत्री दिलीप जायसवाल के आवास पर जाएंगे। दिलीप जायसवाल के आवास पर रात की अहम बैठक पहली बैठक के बाद अमित शाह भाजपा नेताओं के साथ राजनीतिक बैठक में शामिल होंगे। यह बैठक दिलीप जायसवाल के आवास पर होगी, जहां आगामी 2026 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। इस मीटिंग में शामिल होने के लिए बंगाल के कई प्रभावशाली नेता भी किशनगंज पहुंचे हैं। इसमें आगामी 2026 विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई जा सकती है। सीमांचल और उत्तर बंगाल की भू-राजनीतिक स्थिति को देखते हुए भाजपा इस दौरे को बेहद अहम मान रही है। सीमावर्ती सुरक्षा की उच्चस्तरीय समीक्षा होगी अमित शाह अपने दौरे में सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय बैठक करेंगे। इस बैठक में इन मुख्य बिंदुओं पर चर्चा संभावित है- अंतरराष्ट्रीय सीमा पर निगरानी तंत्र की मजबूती, सीमा पार से होने वाली अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण, खुफिया तंत्र के बीच बेहतर कॉर्डिनेशन, तकनीकी निगरानी तंत्र का विस्तार, स्थानीय प्रशासन और केंद्रीय एजेंसियों के बीच तालमेल है। ‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम’ की जमीनी समीक्षा भी करेंगे गृह मंत्री अपने दौरे में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम की प्रगति का भी आकलन करेंगे। इस योजना का उद्देश्य है, सीमावर्ती गांवों में सड़क और बुनियादी ढांचे का विकास, शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार, पर्यटन को बढ़ावा, स्थानीय लोगों के रोजगार और जीवन स्तर को ऊंचा उठाना शामिल है। जिले में प्रस्तावित सेना कैंप के निर्माण पर भी बात हो सकती है, जहां स्थानीय स्तर पर कुछ विरोध सामने आया है। बैठक के बाद गृह मंत्री माता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज परिसर में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद अपने दौरे के दूसरा दिन 26 फरवरी की सुबह वे भाजपा नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसमें बिहार सरकार के उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री डॉ.दिलीप कुमार जायसवाल समेत अन्य मंत्री शामिल होंगे। इसके बाद 26 फरवरी को दोपहर 12 बजे अमित शाह हवाई मार्ग से अररिया के लिए रवाना होंगे। वहां वे सीमावर्ती सात जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक कर सीमा सुरक्षा रणनीति पर ध्यान केंद्रित करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधावार यानी आज से बिहार के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। यह दौरा 25, 26 और 27 फरवरी तक चलेगा और इसका मुख्य फोकस राज्य के दो सीमावर्ती तथा सुरक्षा-संवेदनशील जिलों- किशनगंज और अररिया पर रहेगा। दोनों जिले भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे हैं और सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण माने जाते हैं। इस दौरे के दौरान भारत-नेपाल सीमा से जुड़े मुद्दे, सुरक्षा व्यवस्था, सीमाई घुसपैठ, प्रशासनिक समन्वय और विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा होगी। 4 साल बाद किशनगंज आ रहे शाह अमित शाह ‘वाइब्रेंट विलेज’ कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। केंद्रीय गृह मंत्री आज शाम 4:35 बजे हवाई मार्ग से किशनगंज पहुंचेगे, जो 4 साल बाद उनकी पहली अधिकारिक यात्रा है। उनके स्वागत के लिए मंत्री दिलीप जायसवाल के साथ सीमांचल के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। पहले दिन, अमित शाह किशनगंज के मिर्ची सभागार में जिला प्रशासन, SSB, BSF और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सीमा सुरक्षा पर बैठक करेंगे। इसके बाद वे दिलीप जायसवाल के आवास पर दूसरी बैठक भी करेंगे। बैठकों के बाद रात 11 बजे तक चलने वाली बैठक के बाद गृह मंत्री गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज परिसर में रात्रि विश्राम करेंगे। दूसरे दिन, 26 फरवरी को वे भाजपा नेताओं के साथ बैठक करेंगे और उसके बाद सुबह 11 बजे अररिया के लिए रवाना होंगे। अमित शाह कलेक्ट्रेट में करेंगे मीटिंग अमित शाह हेलीपेड पर उतरने के बाद सड़क मार्ग से किशनगंज कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। जहां वे भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा को लेकर 3 घंटे तक वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद शाम 7 बजे कलेक्ट्रेट से निकलकर वे मंत्री दिलीप जायसवाल के आवास पर जाएंगे। दिलीप जायसवाल के आवास पर रात की अहम बैठक पहली बैठक के बाद अमित शाह भाजपा नेताओं के साथ राजनीतिक बैठक में शामिल होंगे। यह बैठक दिलीप जायसवाल के आवास पर होगी, जहां आगामी 2026 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। इस मीटिंग में शामिल होने के लिए बंगाल के कई प्रभावशाली नेता भी किशनगंज पहुंचे हैं। इसमें आगामी 2026 विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई जा सकती है। सीमांचल और उत्तर बंगाल की भू-राजनीतिक स्थिति को देखते हुए भाजपा इस दौरे को बेहद अहम मान रही है। सीमावर्ती सुरक्षा की उच्चस्तरीय समीक्षा होगी अमित शाह अपने दौरे में सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय बैठक करेंगे। इस बैठक में इन मुख्य बिंदुओं पर चर्चा संभावित है- अंतरराष्ट्रीय सीमा पर निगरानी तंत्र की मजबूती, सीमा पार से होने वाली अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण, खुफिया तंत्र के बीच बेहतर कॉर्डिनेशन, तकनीकी निगरानी तंत्र का विस्तार, स्थानीय प्रशासन और केंद्रीय एजेंसियों के बीच तालमेल है। ‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम’ की जमीनी समीक्षा भी करेंगे गृह मंत्री अपने दौरे में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम की प्रगति का भी आकलन करेंगे। इस योजना का उद्देश्य है, सीमावर्ती गांवों में सड़क और बुनियादी ढांचे का विकास, शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार, पर्यटन को बढ़ावा, स्थानीय लोगों के रोजगार और जीवन स्तर को ऊंचा उठाना शामिल है। जिले में प्रस्तावित सेना कैंप के निर्माण पर भी बात हो सकती है, जहां स्थानीय स्तर पर कुछ विरोध सामने आया है। बैठक के बाद गृह मंत्री माता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज परिसर में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद अपने दौरे के दूसरा दिन 26 फरवरी की सुबह वे भाजपा नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसमें बिहार सरकार के उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री डॉ.दिलीप कुमार जायसवाल समेत अन्य मंत्री शामिल होंगे। इसके बाद 26 फरवरी को दोपहर 12 बजे अमित शाह हवाई मार्ग से अररिया के लिए रवाना होंगे। वहां वे सीमावर्ती सात जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक कर सीमा सुरक्षा रणनीति पर ध्यान केंद्रित करेंगे।


