अररिया पहुंचे अमित शाह, सुरक्षा के कड़े इंतजाम:शहर में जगह-जगह पुलिस तैनात, बॉर्डर सिक्योरिटी की रिव्यु की

अररिया पहुंचे अमित शाह, सुरक्षा के कड़े इंतजाम:शहर में जगह-जगह पुलिस तैनात, बॉर्डर सिक्योरिटी की रिव्यु की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अररिया दौरे को लेकर जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। उनके आगमन से पहले ही पूरा प्रशासन अलर्ट मोड पर था। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर बैरिकेडिंग लगाई गई और बड़ी संख्या में पुलिस बल, सुरक्षाकर्मी तथा अन्य जवानों को तैनात किया गया। गृह मंत्री हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचे। वहां से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनका काफिला कारों में सवार होकर अररिया समाहरणालय परिसर के लिए रवाना हुआ। काफिले के गुजरने वाले सभी मार्गों को पहले से चिन्हित कर सुरक्षा घेरा मजबूत किया गया था। आवाजाही को एहतियातन कुछ समय के लिए रोक दिया गया बस स्टैंड से एडीबी चौक तक के रास्ते पर काफिला गुजरने के दौरान आम लोगों की आवाजाही को एहतियातन कुछ समय के लिए रोक दिया गया। बस स्टैंड के आसपास बैरिकेडिंग लगाकर लोगों को रोका गया, जिससे सड़क पर अस्थायी रूप से सन्नाटा पसर गया। चारों ओर सिर्फ पुलिस के जवान, सुरक्षाकर्मी, प्रशासनिक अधिकारी और हूटर्स की आवाजें गूंज रही थीं। बिना अनुमति के किसी भी व्यक्ति को प्रवेश की इजाजत नहीं यातायात को पूरी तरह नियंत्रित रखा गया और आम नागरिकों से सहयोग की अपील की गई। समाहरणालय परिसर में बिना अनुमति के किसी भी व्यक्ति को प्रवेश की इजाजत नहीं थी। यह दौरा केंद्रीय गृह मंत्री के तीन दिवसीय बिहार दौरे का हिस्सा था, जिसमें उन्होंने सीमांचल क्षेत्र में नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की, एसएसबी के नए बॉर्डर आउटपोस्ट का उद्घाटन किया और घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का ऐलान किया। जैसे ही केंद्रीय गृह मंत्री का काफिला आगे बढ़ा, तुरंत मार्गों को आम लोगों के लिए खोल दिया गया और यातायात सामान्य हो गया। इस दौरान जिले में सुरक्षा व्यवस्था की चुस्ती और प्रशासन की तैयारी की खूब सराहना हुई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अररिया दौरे को लेकर जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। उनके आगमन से पहले ही पूरा प्रशासन अलर्ट मोड पर था। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर बैरिकेडिंग लगाई गई और बड़ी संख्या में पुलिस बल, सुरक्षाकर्मी तथा अन्य जवानों को तैनात किया गया। गृह मंत्री हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचे। वहां से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनका काफिला कारों में सवार होकर अररिया समाहरणालय परिसर के लिए रवाना हुआ। काफिले के गुजरने वाले सभी मार्गों को पहले से चिन्हित कर सुरक्षा घेरा मजबूत किया गया था। आवाजाही को एहतियातन कुछ समय के लिए रोक दिया गया बस स्टैंड से एडीबी चौक तक के रास्ते पर काफिला गुजरने के दौरान आम लोगों की आवाजाही को एहतियातन कुछ समय के लिए रोक दिया गया। बस स्टैंड के आसपास बैरिकेडिंग लगाकर लोगों को रोका गया, जिससे सड़क पर अस्थायी रूप से सन्नाटा पसर गया। चारों ओर सिर्फ पुलिस के जवान, सुरक्षाकर्मी, प्रशासनिक अधिकारी और हूटर्स की आवाजें गूंज रही थीं। बिना अनुमति के किसी भी व्यक्ति को प्रवेश की इजाजत नहीं यातायात को पूरी तरह नियंत्रित रखा गया और आम नागरिकों से सहयोग की अपील की गई। समाहरणालय परिसर में बिना अनुमति के किसी भी व्यक्ति को प्रवेश की इजाजत नहीं थी। यह दौरा केंद्रीय गृह मंत्री के तीन दिवसीय बिहार दौरे का हिस्सा था, जिसमें उन्होंने सीमांचल क्षेत्र में नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की, एसएसबी के नए बॉर्डर आउटपोस्ट का उद्घाटन किया और घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का ऐलान किया। जैसे ही केंद्रीय गृह मंत्री का काफिला आगे बढ़ा, तुरंत मार्गों को आम लोगों के लिए खोल दिया गया और यातायात सामान्य हो गया। इस दौरान जिले में सुरक्षा व्यवस्था की चुस्ती और प्रशासन की तैयारी की खूब सराहना हुई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *