दरभंगा में सड़क हादसे में अमीन की मौत:हरिहरपुर-कनौर मार्ग पर मिला शव, पुल पर रेलिंग से बाइक टकराने की आशंका

दरभंगा में सड़क हादसे में अमीन की मौत:हरिहरपुर-कनौर मार्ग पर मिला शव, पुल पर रेलिंग से बाइक टकराने की आशंका

दरभंगा में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक का सिर बुरी तरह फटा हुआ था। सड़क पर खून फैला हुआ था। घटनास्थल के पास बाइक गिरी मिली। गाड़ी के दोनों शॉकर और हेडलाइट भी क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसा किस तरह हुआ, फिलहाल ये स्पष्ट नहीं है। पुल के रेलिंग से बाइक की टकराने की आशंका है। मृतक नूरानी(30) टेकरार गांव का रहने वाला है। जमीन मापी(अमीन) का काम करता था। स्थानीय लोग साजिश की आशंका जता रहे हैं। घटना कमतौल थाना की है। पुलिस छानबीन कर रही है इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि हरिहरपुर-कनौर पथ पर पुल से शव मिला है। पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया है। हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। फिलहाल यह सड़क दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसका खुलासा पुलिस जांच और रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। दरभंगा में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक का सिर बुरी तरह फटा हुआ था। सड़क पर खून फैला हुआ था। घटनास्थल के पास बाइक गिरी मिली। गाड़ी के दोनों शॉकर और हेडलाइट भी क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसा किस तरह हुआ, फिलहाल ये स्पष्ट नहीं है। पुल के रेलिंग से बाइक की टकराने की आशंका है। मृतक नूरानी(30) टेकरार गांव का रहने वाला है। जमीन मापी(अमीन) का काम करता था। स्थानीय लोग साजिश की आशंका जता रहे हैं। घटना कमतौल थाना की है। पुलिस छानबीन कर रही है इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि हरिहरपुर-कनौर पथ पर पुल से शव मिला है। पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया है। हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। फिलहाल यह सड़क दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसका खुलासा पुलिस जांच और रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *