‘Dhurandhar 2’ के बवंडर के बीच ‘जमील जमाली’ का पुराना वीडियो वायरल, जब खुद को बताया था ‘धुरंधर’

‘Dhurandhar 2’ के बवंडर के बीच ‘जमील जमाली’ का पुराना वीडियो वायरल, जब खुद को बताया था ‘धुरंधर’

Rakesh Bedi Viral Video: आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ को अधिकतर लोगों से पॉजिटिव रिव्युज ही मिलें हैं। दर्शकों से भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म के हर किरदार और उस किरदार को निभाने वाले कलाकारों की भी दर्शक जमकर तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, धुरंधर 2 में एक्टर राकेश बेदी के अपने किरदार के लिए इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। राकेश बेदी फिल्म में जमील जमाली के रोल में नजर आ रहे हैं।

Rakesh Bedi Viral Video
धुरंधर के एक सीन में राकेश बेदी। (फोटो सोर्स: IMDb)

‘धुरंधर 2’ में उनके किरदार से क्लाइमेक्स का सबसे बड़ा ट्विस्ट जुड़ा हुआ है। खैर हम आपको फिल्म का स्पॉइलर नहीं देंगे। बल्कि, हम राकेश बेदी के उस पुराने वीडियो के बारे में बताएंगे, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह खुद को ‘धुरंधर’ कहते हुए नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये टीवी शो का है (Rakesh Bedi Old Video)

जानकारी के लिए बता दें, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो टीवी शो ‘कुबूल है’ का एक सीन है, जिसमें एक्टर ने एक कैमियो किरदार निभाया था। वीडियो क्लिप में वो कहते हुए नजर आ रहे हैं, “आंसू, पैसा, राजनीतिक दबाव, बेफालतू की ड्रामेबाजी, ये सब बातों का ‘धुरंधर’ वटावडेकर पर कोई असर नहीं होता।”

वीडियो वायरल होते ही इंटरनेट यूजर्स ने इस पर रिएक्शंस देना शुरू कर दिया

इस वायरल वीडियो पर नेटिजंस पर मज़ेदार रिएक्शंस दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “कुबूल है ‘धुरंधर’ का प्रीक्वल था।” वहीं, एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर कमेंट किया, “भाई (आदित्य धर) ने बारीकियों को बेहतरीन तरीके से पेश किया है।”

Rakesh Bedi Viral Video
वीडियो वायरल पर यूजर्स के कमेंट्स। (फोटो सोर्स: mantoomemer)

जबकि एक यूजर ने कहा, “धर द्वारा एक और शानदार डिटेलिंग वो तो भगवान हैं।”

Rakesh Bedi Old Video
वीडियो वायरल पर यूजर्स के कमेंट्स। (फोटो सोर्स: mantoomemer)
Dhurandhar Actor Rakesh Bedi Old video
वीडियो वायरल पर यूजर्स के कमेंट्स। (फोटो सोर्स: mantoomemer)
Rakesg Bedi Calling himself Dhurandhar
वीडियो वायरल पर यूजर्स के कमेंट्स। (फोटो सोर्स: mantoomemer)

चार दशकों से एक्टिंग में एक्टिव हैं राकेश बेदी

राकेश बेदी फिल्म और टेलीविजन उद्योग में चार दशकों से अधिक समय से कार्यरत हैं और कई पॉपुलर फिल्मों और टीवी शो का हिस्सा रहे हैं। मगर धुरंधर में जमील जमाली के उनके किरदार ने 71 वर्ष की उम्र में उनको खासी पहचान दिलाई है। उनका ये किरदार सालों साल याद किया जाएगा और निश्चित तौर पर ये रोल उनके करियर ग्राफ को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Dhurandhar 2 Box Office Collection)

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने पहले ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और महज दो दिनों में इसने पेड प्रीव्यू समेत 226.27 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। और दर्शकों में फिल्म के क्रेज को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगी अपने पहले वीकेंड के अंत तक ‘धुरंधर द रिवेंज’ कमाई के मामले में 300-400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी और कई फिल्मों के रिकार्ड्स भी तोड़ देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *