‘त्योहारों के बीच बिहारवासियों के साथ छलावा’:कांग्रेस बोली- नीतीश कुमार का चेहरा दिखा भाजपा ने रस्म अदा की, कल गैस-सिलेंडर पर कांग्रेस का प्रदर्शन

‘त्योहारों के बीच बिहारवासियों के साथ छलावा’:कांग्रेस बोली- नीतीश कुमार का चेहरा दिखा भाजपा ने रस्म अदा की, कल गैस-सिलेंडर पर कांग्रेस का प्रदर्शन

‘त्योहारों के बीच में बिहार वासियों के साथ छलावा हुआ है। नीतीश कुमार को भाजपा और जीडीयू के कुछ लोगों ने हाईजैक कर लिया है। भाजपा ने बस रस्म अदा की है, नीतीश कुमार का चेहरा दिखाया और चुनाव जीता है।’ यह बातें कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे ने कही। वहीं, बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि LPG क्राइसिस को लेकर कल कांग्रेस पूरे बिहार में प्रदर्शन करेगी। उन्होंने आगे कहा कि त्योहारों के बीच में बिहार वासियों के साथ छलावा हुआ है। नीतीश कुमार को भाजपा और जीडीयू के कुछ लोगों ने हाईजैक कर लिया है। भाजपा ने बस रस्म अदा की है, नीतीश कुमार का चेहरा दिखाया और चुनाव जीता है। यह बातें कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे ने कही। वहीं, बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि LPG क्राइसिस को लेकर कल कांग्रेस पूरे बिहार में प्रदर्शन करेगी। 18 प्रांतों में नेशनल टैलेंट हंट प्रोग्राम की प्रक्रिया पूरी नेशनल टैलेंट हंट प्रोग्राम को लेकर अभय दुबे ने कहा कि कांग्रेस की मुखर आवाज बनने के लिए हमने एक ऐसा प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने के लिए इस टैलेंट हंट प्रोग्राम की शुरुआत की थी। अभी 18 प्रांतों में हमारी यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है जिसमें छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, झारखंड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू एंड कश्मीर, पंजाब, उत्तराखंड, जैसे प्रांत शामिल है। 4 अप्रैल को पटना में टैलेंट हंट होगा आयोजित इस टैलेंट हंट प्रोग्राम के लिए हमने बिहार को चार हिस्सों में बांटा था। कई प्रतिभागियों ने हमें कॉल करके सूचित किया कि किसी कारणवश वह इसमें हिस्सा नहीं ले पाए थे और बीच में कई त्यौहार भी थे। बहुत से लोगों ने समय पर फॉर्म भी नहीं भरा था। इस कारण हम टैलेंट हंट प्रोग्राम की तारीख को आगे बढ़ा रहे हैं। 4 अप्रैल को रिजनल लेवल पर पटना में यह टैलेंट हंट आयोजित होगा और 9 अप्रैल को इसका समापन किया जाएगा। बचे हुए प्रतिभागी और जिन्होंने फार्म नहीं भर रहा है, उनके लिए विंडो फिर से ओपन किया जा रहा है। 31 मार्च तक फॉर्म भरने का समय दिया जा रहा है। तीनों विधायकों पर उचित कार्रवाई होगी राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के तीन विधायक वोट करने के लिए नहीं पहुंचे थे इस पर अभय दुबे ने कहा कि तीनों विधायकों पर उचित कार्रवाई पार्टी की ओर से की जाएगी। इसके लिए जांच चल रही है। तीनों की बातें कहना और हमारा सुनना उनका मौलिक अधिकार है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने तो प्रजातंत्र को ही दांव पर लगा दिया है। जब SIR हुई थी तभी हमने कह दिया था कि बिहार में चुनाव चुरा लिया गया है। तीन पदों पर हो रही टैलेंट हंट में खोज इस पहल के अंतर्गत कांग्रेस पार्टी तीन प्रमुख क्षेत्रों में प्रतिभाओं की खोज कर रही है। पहला मीडिया प्रवक्ता-पैनलिस्ट जो टीवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सार्वजनिक मंचों पर स्पष्टता, विश्वसनीयता और अनुशासन के साथ पार्टी का पक्ष रख सकें। दूसरा रिसर्च को-ऑर्डिनेटर जो तथ्य-आधारित, शोध-आधारित सामग्री, नीतिगत विश्लेषण और मुद्दा-ब्रीफ तैयार कर पार्टी के संदेश को मजबूती दें। तीसरा पब्लिसिटी कोऑर्डिनेटर जो सोशल मीडिया, व्हाट्सऐप नेटवर्क, स्थानीय मीडिया और ज़मीनी स्तर पर पार्टी का संदेश व्यापक रूप से पहुंचाए। ‘त्योहारों के बीच में बिहार वासियों के साथ छलावा हुआ है। नीतीश कुमार को भाजपा और जीडीयू के कुछ लोगों ने हाईजैक कर लिया है। भाजपा ने बस रस्म अदा की है, नीतीश कुमार का चेहरा दिखाया और चुनाव जीता है।’ यह बातें कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे ने कही। वहीं, बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि LPG क्राइसिस को लेकर कल कांग्रेस पूरे बिहार में प्रदर्शन करेगी। उन्होंने आगे कहा कि त्योहारों के बीच में बिहार वासियों के साथ छलावा हुआ है। नीतीश कुमार को भाजपा और जीडीयू के कुछ लोगों ने हाईजैक कर लिया है। भाजपा ने बस रस्म अदा की है, नीतीश कुमार का चेहरा दिखाया और चुनाव जीता है। यह बातें कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे ने कही। वहीं, बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि LPG क्राइसिस को लेकर कल कांग्रेस पूरे बिहार में प्रदर्शन करेगी। 18 प्रांतों में नेशनल टैलेंट हंट प्रोग्राम की प्रक्रिया पूरी नेशनल टैलेंट हंट प्रोग्राम को लेकर अभय दुबे ने कहा कि कांग्रेस की मुखर आवाज बनने के लिए हमने एक ऐसा प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने के लिए इस टैलेंट हंट प्रोग्राम की शुरुआत की थी। अभी 18 प्रांतों में हमारी यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है जिसमें छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, झारखंड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू एंड कश्मीर, पंजाब, उत्तराखंड, जैसे प्रांत शामिल है। 4 अप्रैल को पटना में टैलेंट हंट होगा आयोजित इस टैलेंट हंट प्रोग्राम के लिए हमने बिहार को चार हिस्सों में बांटा था। कई प्रतिभागियों ने हमें कॉल करके सूचित किया कि किसी कारणवश वह इसमें हिस्सा नहीं ले पाए थे और बीच में कई त्यौहार भी थे। बहुत से लोगों ने समय पर फॉर्म भी नहीं भरा था। इस कारण हम टैलेंट हंट प्रोग्राम की तारीख को आगे बढ़ा रहे हैं। 4 अप्रैल को रिजनल लेवल पर पटना में यह टैलेंट हंट आयोजित होगा और 9 अप्रैल को इसका समापन किया जाएगा। बचे हुए प्रतिभागी और जिन्होंने फार्म नहीं भर रहा है, उनके लिए विंडो फिर से ओपन किया जा रहा है। 31 मार्च तक फॉर्म भरने का समय दिया जा रहा है। तीनों विधायकों पर उचित कार्रवाई होगी राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के तीन विधायक वोट करने के लिए नहीं पहुंचे थे इस पर अभय दुबे ने कहा कि तीनों विधायकों पर उचित कार्रवाई पार्टी की ओर से की जाएगी। इसके लिए जांच चल रही है। तीनों की बातें कहना और हमारा सुनना उनका मौलिक अधिकार है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने तो प्रजातंत्र को ही दांव पर लगा दिया है। जब SIR हुई थी तभी हमने कह दिया था कि बिहार में चुनाव चुरा लिया गया है। तीन पदों पर हो रही टैलेंट हंट में खोज इस पहल के अंतर्गत कांग्रेस पार्टी तीन प्रमुख क्षेत्रों में प्रतिभाओं की खोज कर रही है। पहला मीडिया प्रवक्ता-पैनलिस्ट जो टीवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सार्वजनिक मंचों पर स्पष्टता, विश्वसनीयता और अनुशासन के साथ पार्टी का पक्ष रख सकें। दूसरा रिसर्च को-ऑर्डिनेटर जो तथ्य-आधारित, शोध-आधारित सामग्री, नीतिगत विश्लेषण और मुद्दा-ब्रीफ तैयार कर पार्टी के संदेश को मजबूती दें। तीसरा पब्लिसिटी कोऑर्डिनेटर जो सोशल मीडिया, व्हाट्सऐप नेटवर्क, स्थानीय मीडिया और ज़मीनी स्तर पर पार्टी का संदेश व्यापक रूप से पहुंचाए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *