ईरान जंग के बीच रूस का यूक्रेन के निकोपोल शहर पर हमला, 5 लोगों की मौत, 19 घायल

ईरान जंग के बीच रूस का यूक्रेन के निकोपोल शहर पर हमला, 5 लोगों की मौत, 19 घायल

Russia Ukraine War: मिडिल-ईस्ट में ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच रूस ने शनिवार को स्थानीय समयानुसार सुबह यूक्रेन के निकोपोल शहर को निशाना बनाया।

रूस की ओर से किए गए शहर के मार्किट में किए गए ड्रोन हमले में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हुए हैं। इसकी जानकारी यूक्रेन के प्रॉसिक्यूटर जनरल कार्यालय ने दी है।

रीजनल गवर्नर ओलेक्सांद्र गांजा ने टेलीग्राम पोस्ट में बताया कि इस हमले में तीन महिलाएं और दो पुरुष मारे गए। 19 घायलों में एक 14 वर्षीय लड़की भी शामिल है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रॉसिक्यूटर जनरल कार्यालय ने इसे रूस द्वारा किया गया एक और युद्ध अपराध करार दिया है। डिनिप्रो नदी के पार रूसी कब्जे वाले क्षेत्र के पास स्थित निकोपोल अक्सर हमलों का निशाना बनता रहा है।

गौरतलब है कि रूस ने 2022 में यूक्रेन पर हमला किया था। तब से रूस की ओर से नियमित रूप से, खासकर रात में, हमले किए जाते रहे हैं। हालांकि, हाल के कुछ हफ्तों में उसकी रणनीति में बदलाव देखा गया है और अब दिन में भी हमले किए जा रहे हैं।

तुर्किए की यात्रा पर हैं राष्ट्रपति जेलेंस्की

रूस की ओर से यूक्रेन पर हमला उस समय हुआ, जब राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की तुर्किये की यात्रा पर हैं। इस्तांबुल में वे तुर्किये के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगान के साथ सुरक्षा के मुद्दों पर बातचीत करेंगे। यह जानकारी जेलेंस्की ने शनिवार को दी।

ज़ेलेंस्की ने X पर लिखा, ‘हम अपनी साझेदारी को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं, ताकि लोगों की जिंदगी की वास्तविक सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके, स्थिरता को बढ़ावा दिया जा सके और हमारे यूरोप के साथ-साथ मध्य पूर्व में भी सुरक्षा की गारंटी दी जा सके।’

मध्य-पूर्व के कई देशों से यूक्रेन का सुरक्षा समझौता

यूक्रेन ने हाल ही में सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और कतर के साथ सुरक्षा सहयोग समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। उसका कहना है कि वह मध्य-पूर्व के कई अन्य देशों के साथ इसी तरह की व्यवस्थाओं पर बातचीत कर रहा है।

मध्य-पूर्व में युद्ध शुरू होने के बाद यूक्रेन ने रूस के साथ चार साल लंबे युद्ध के दौरान हासिल अपने काउंटर-ड्रोन अनुभव का लाभ उठाने की कोशिश की है। मॉस्को ने फरवरी 2022 में आक्रमण के बाद से यूक्रेन पर हमलों के लिए लंबे समय से ईरानी डिज़ाइन वाले ड्रोन का इस्तेमाल किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *