अमेठी SP ने सर्विलांस सेल, गोपनीय कार्यालय का निरीक्षण किया:देर रात मेस की गुणवत्ता भी जांची, कर्मचारियों को निर्देश दिए

अमेठी SP ने सर्विलांस सेल, गोपनीय कार्यालय का निरीक्षण किया:देर रात मेस की गुणवत्ता भी जांची, कर्मचारियों को निर्देश दिए

अमेठी के पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने देर रात सर्विलांस सेल, गोपनीय कार्यालय और कैम्प कार्यालय मेस का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने दो दिन पहले ही अमेठी एसपी का कार्यभार संभाला है और पदभार ग्रहण करने के बाद से लगातार कार्यालयों का निरीक्षण कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान, एसपी ने सर्विलांस सेल और गोपनीय कार्यालय की साफ-सफाई तथा अभिलेखों के रख-रखाव का जायजा लिया। उन्होंने पाया कि कार्यालयों में व्यवस्थाएं संतोषजनक थीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। 4 तस्वीरें देखिए… इसके उपरांत, पुलिस अधीक्षक ने कैम्प कार्यालय मेस का निरीक्षण किया। उन्होंने मेस मेन्यू, साफ-सफाई और खाने की गुणवत्ता की जांच की। जांच में मेस का खाना अच्छा पाया गया। एसपी सरवणन टी. इससे पहले वाराणसी में अपर पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात थे। शनिवार को उन्होंने पुलिस लाइन का भी निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। इस दौरान सर्विलांस से प्रभारी बृजेश सिंह और आरआई समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *