आसमान से मौत और तबाही बरसाएगा अमेरिका, युद्ध मंत्री ने ईरान को दी धमकी

आसमान से मौत और तबाही बरसाएगा अमेरिका, युद्ध मंत्री ने ईरान को दी धमकी

अमेरिका (United States Of America) और इज़रायल (Israel) का ईरान (Iran) के खिलाफ चल रहा युद्ध गंभीर होता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) पहले ही चेतावनी दे चुके हैं कि यह युद्ध करीब महीनेभर चल सकता है। आज इस युद्ध का छठा दिन है और अब तक अमेरिका और इज़रायल ने ईरान के कई शहरों को दहला दिया है। ईरान में अब तक करीब 1,145 लोग युद्ध में अपनी जान गंवा चुके हैं, जिनमें ईरानी सुप्रीम लीडर अली खामेनेई (Ali Khamenei) समेत कई ईरानी मंत्री, सैन्य कमांडर, सरकारी अधिकारी और सामान्य जनता शामिल है। ईरान भी जवाबी कार्रवाई कर रहा है, जिससे इज़रायल में भी करीब एक दर्जन लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और साथ ही 6 अमेरिकी सैनिक भी ईरानी हमलों में मारे गए हैं। इसी बीच अब अमेरिकी युद्ध मंत्री ने ईरान को बड़ी धमकी दे दी है।

आसमान से मौत और तबाही बरसाएगा अमेरिका

अमेरिकी युद्ध मंत्री (रक्षा मंत्री) पीट हेग्सेथ (Pete Hegseth) ने पेंटागन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ईरान को बड़ी धमकी दी है। हेग्सेथ ने कहा, “अमेरिका और इज़रायल एक सप्ताह के भीतर ईरान के एयरस्पेस पर पूरी तरह से नियंत्रण हासिल कर लेंगे। इसके बाद अमेरिका आसमान से मौत और तबाही बरसाएगा।”

कुछ नहीं कर पाएगी ईरानी सेना

हेग्सेथ ने आगे कहा, “ईरानी सेना कुछ नहीं कर पाएगी। अमेरिकी सेना जितने लंबे समय तक ज़रूरी हो, उतने लंबे समय तक लड़ सकती हैं। हम ईरान पर अपनी मर्ज़ी के मुताबिक हमले कर रहे हैं और वो कुछ नहीं कर पा रहे। हालांकि इस युद्ध में ईरान की मिसाइलों से अमेरिकी सैनिक भी हताहत हो सकते हैं, लेकिन यह एक निर्णायक अभियान है। ईरानी नेता हर मिनट, हर दिन सिर्फ अमेरिकी और इज़रायली हवाई शक्ति को ही देख रहे हैं, जब तक कि हम इस युद्ध को खत्म करने का फैसला नहीं कर लेते।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *