मादुरो के बाद पुतिन को गिरफ्तार करेगा अमेरिका? ट्रंप ने कहा, ‘मैं निराश हूं…’

मादुरो के बाद पुतिन को गिरफ्तार करेगा अमेरिका? ट्रंप ने कहा, ‘मैं निराश हूं…’

Tensions Between US and Russia: अमेरिका और रूस के बीच बढ़ते हुए तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा बयान दिया है। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध खत्म होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं। अमेरिका लगातार इस संघर्ष को खत्म करने की कोशिश कर रहा है। हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया से बात की। इस बीच राष्ट्रपति ट्रंप से सवाल किया गया कि क्या वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को गिरफ्तार करने के लिए कोई मिशन शुरू करने की योजना बना रहे हैं। मीडिया द्वारा यह सवाल यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के एक विवादित बयान के बाद पूछा गया था। उन्होंने कहा था कि अमेरिका तानाशाहों से निपटना जानता है। उसे पता है अगला कदम क्या लेना है। जेलेंस्की की यह टिप्पणी रूसी राष्ट्रपति पुतिन के संदर्भ में थी।

क्या कहा अमेरिका के राष्ट्रपति ने?

ट्रंप ने रूस पर कार्रवाई करने और पुतिन को गिरफ्तार करने के सवाल पर सीधा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि इसकी जरूरत पड़ेगी। साथ ही उन्होंने पुतिन के साथ उनके पुराने संबंधों पर भी बात की और कहा कि पहले पुतिन के साथ मेरे अच्छे संबंध थे, लेकिन अब वह पुतिन से “बहुत निराश” हैं। उन्होंने कहा कि वह रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौता कराने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन यह इतना आसान नहीं है।

अमेरिका ने रूसी जहाज पर किया कब्जा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब अमेरिका की विदेश नीति आक्रामक रुख अपनाती दिखाई दे रही है। हाल ही में अमेरिका ने रूसी तेल जहाज पर कब्जा कर लिया है। इस जहाज की सुरक्षा के लिए रूस ने अपनी पनडुब्बी और नौसेना को तैनात किया था। इसके बावजूद बुधवार को अमेरिका ने आइसलैंड के पास अटलांटिक महासागर में जहाज पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद रूस ने अमेरिका की कड़ी निंदा की और अपने जहाज के क्रू मेंबरों की वापसी की मांग की। हालांकि अमेरिका ने रूस के इस रुख के बाद तेजी दिखाते हुए उसके दो क्रू मेंबरों को रिहा कर दिया था।

जेलेंस्की की टिप्पणी के बाद खड़े हुए सवाल

अमेरिका ने वेनेजुएला पर कार्रवाई करते हुए वहां के राष्ट्रपति मादुरो को गिरफ्तार कर लिया था और उनको अमेरिका ले लेकर आ गए था। मादुरो के साथ उनकी पत्नी को भी गिरफ्तार किया गया था। इस घटना की वैश्विक स्तर पर कड़ी आलोचना हुई। हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इस कार्रवाई की सराहना की और कहा कि अगर किसी “तानाशाह” के साथ ऐसा व्यवहार किया जाना है, तो “संयुक्त राज्य अमेरिका जानता है कि आगे क्या करना है।” यह टिप्पणी उन्होंने रूसी राष्ट्रपति पुतिन के संदर्भ में दी थी। इसके बाद मीडिया द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति से सवाल किए जा रहे हैं। हालांकि, ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से इस बात को खारिज कर दिया है कि वह रूसी पर वेनेजुएला की तरह कार्रवाई करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *