“भारत पर शर्तें नहीं थोप सकता अमेरिका”, अमेरिकी पत्रकार ने दिखाया ट्रंप को आईना, पीएम मोदी को बताया महान

“भारत पर शर्तें नहीं थोप सकता अमेरिका”, अमेरिकी पत्रकार ने दिखाया ट्रंप को आईना, पीएम मोदी को बताया महान

भारत (India) और अमेरिका (United States Of America) के बीच ऐतिहासिक ट्रेड डील (India-US Trade Deal) हो गई है। भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के बीच हुई बातचीत के बाद इस ट्रेड डील की घोषणा हुई। इस ट्रेड डील के बाद अब ट्रंप ने भारत पर लगाए 25% टैरिफ को घटाकर 18% कर दिया गया है और रूसी तेल की खरीद पर लगाए एक्स्ट्रा 25% टैरिफ को भी हटा दिया गया है। भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील से दोनों देशों को ज़बरदस्त फायदा होगा। हालांकि भारत ने संवेदनशील मुद्दों पर समझौता नहीं किया है। अब एक अमेरिकी पत्रकार ने ट्रेड डील पर एक बड़ा बयान दे दिया है।

“भारत पर अपनी शर्तें नहीं थोप सकता अमेरिका”

अमेरिकी पत्रकार टकर कार्लसन (Tucker Carlson) ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बयान देते हुए कहा है कि अमेरिका अब भारत पर अपनी शर्तें नहीं थोप सकता। कार्लसन ने कहा कि आज का भारत दो दशक पहले के भारत से बिल्कुल अलग है और अब भारत किसी के दबाव में झुकता नहीं है। कार्लसन ने कहा, “यह वो भारत नहीं है जिसे हमने 25 साल पहले देखा था। यह पूरी तरह से अलग देश है। भारत अब ऐसा देश नहीं है जिस पर आप अपनी शर्तें थोप सकें। भारत बातचीत के ज़रिए अपनी शर्तें तय करता है।”

tucker carlson

ट्रंप को दिखाया आईना

भारत-अमेरिका ट्रेड डील होने के बाद कार्लसन ने ट्रंप को भी आईना दिखा दिया है। कार्लसन ने इस बात की निंदा की कि ट्रंप ने भारत पर रूसी तेल न खरीदने का तबाव बनाकर अपनी बात मनवाने की पूरी कोशिश की, लेकिन इसके बावजूद वह कामयाब नहीं हुए। कार्लसन ने साफ कर दिया कि ट्रंप भारत को नहीं बता सकते कि किस देश से तेल खरीदे और किस देश से तेल नहीं खरीदे।

पीएम मोदी को बताया महान

कार्लसन ने पीएम मोदी की भी तारीफ की। कार्लसन ने पीएम मोदी को महान और ऐतिहासिक नेता बताया। साथ ही यह भी कहा कि पीएम मोदी एक अद्भुत व्यक्ति हैं और उनका प्रभाव राजनीतिक विचारों से परे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *