अमेरिका-इजरायल ने ईरान में अब किया कुछ ऐसा कि तुरंत आगे आए PM मोदी, बोले- अब युद्ध नहीं रोका गया तो…

अमेरिका-इजरायल ने ईरान में अब किया कुछ ऐसा कि तुरंत आगे आए PM मोदी, बोले- अब युद्ध नहीं रोका गया तो…

US-Israel-Iran War Latest Update: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहा युद्ध अब और भी ज्यादा विध्वंसक होता जा रहा है। अमेरिका-इजरायल साथ मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं। हाल ही में ‘होर्मुज स्ट्रेट’ के आसपास ईरानी सैन्य ठिकानों को अमेरिका ने निशाना बनाया है। उसने मिसाइल से ईरानी नेवी शिप को उड़ा दिया है। देखें वीडियो…

एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए, यूएस सेंट्रल कमांड ने बताया कि U.S. की सेना ईरानी नेवी के उन ठिकानों को नष्ट कर रही है जो ‘होर्मुज स्ट्रेट’ में और उसके पास इंटरनेशनल शिपिंग के लिए खतरा हैं।

बता दें कुछ दिन पहले ही अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी थी कि ‘होर्मुज स्ट्रेट’ को सुचारू रूप से चालू रखा जाए। यदि ईरान इसे बंद रखेगा तो उसके बुरे परिणाम देखने को मिलेंगे। उधर ईरान ने भी साफ-साफ कहा था, ‘होर्मुज स्ट्रेट’ बंद नहीं है, ये सिर्फ अमेरिका-इजरायल और उनका साथ देने वाले देशों के लिए बैन है। यदि कोई यहां से बिना अनुमति के गुजरा तो मार दिया जाएगा।

इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने ‘होर्मुज स्ट्रेट’ को आजाद करवाने के लिए कई देशों से अपने जंगी जहाज भेजने और साथ आने की अपील की थी।

उधर इजरायल भी ईरान पर लगातार अटैक कर रहा है। बीते कल उसने ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमला किया था। जिसमें ईरान का बहुत लॉस (घाटा) हुआ था।

युद्ध के बीच PM मोदी इन देशों से की बात

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध के बीच PM मोदी का सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट सामने आया है। वेस्ट एशिया के हालात और बढ़ते तनाव को लेकर उन्होंने चिंता जाहिर की और कहा युद्ध नहीं रोका गया तो बेगुनाह लोग मारे जाएंगे, इंफ्रास्टक्चर का नुकसान ही रहा है। ऐसे में हमें शांति के लिए बातचीत और डिप्लोमेसी पर तुरंत लौटने की जरूरत है।

इसी क्रम में उन्होंने गुरुवार को फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों से बात की। ‘X’ पर एक पोस्ट में, PM मोदी ने कहा, “अपने प्यारे दोस्त, प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों से वेस्ट एशिया के हालात और तनाव कम करने की तुरंत जरूरत, साथ ही बातचीत और डिप्लोमेसी पर लौटने पर बात की। हम इस इलाके और उससे आगे शांति और स्थिरता को आगे बढ़ाने के लिए अपने करीबी तालमेल को जारी रखने की उम्मीद करते हैं।”

दोनों नेताओं के बीच यह टेलीफोन पर बातचीत वेस्ट एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच हुई है, जो 28 फरवरी को ईरान पर US-इजराइल हमलों के बाद शुरू हुआ था, जिसमें ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई और टॉप मिलिट्री अधिकारी मारे गए थे। जवाब में, ईरान ने वेस्ट एशिया में US और इजराइली जगहों, रीजनल कैपिटल और सहयोगी सेनाओं को निशाना बनाकर ड्रोन और मिसाइल हमले किए।

बता दें पिछले कुछ दिनों में, PM मोदी ने कुवैत, UAE, इज़राइल, ईरान, सऊदी अरब, जॉर्डन, बहरीन, ओमान और कतर के नेताओं से भी बात की है, क्योंकि भारत ईरान और खाड़ी क्षेत्र में चल रहे संघर्ष को लेकर इस क्षेत्र की सरकारों के साथ-साथ दूसरे मुख्य पार्टनर्स के संपर्क में है।

बुधवार को, PM मोदी ने कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबा अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह के साथ टेलीफोन पर बात की और पश्चिम एशिया में बदलते हालात पर चर्चा की और हाल के घटनाक्रमों पर चिंताएं साझा कीं।

PM मोदी ने कुवैत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता पर हमलों की भारत की निंदा दोहराई। उन्होंने कुवैत में भारतीय समुदाय की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने और लगातार समर्थन के लिए शेख सबा अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह को धन्यवाद भी दिया।

PM मोदी ने X पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा- “कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबा अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह से बात की और आने वाले ईद के त्योहार पर बधाई दी। हमने वेस्ट एशिया में बदलते हालात पर अपने विचार शेयर किए और हाल के डेवलपमेंट पर अपनी चिंताएं शेयर कीं। कुवैत की सॉवरेनिटी और टेरिटोरियल इंटीग्रिटी पर हमलों की भारत की निंदा दोहराई। होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित और फ्री नेविगेशन पक्का करना हमारी सबसे बड़ी प्रायोरिटी है,”

वहीं मंगलवार को, PM मोदी ने UAE के प्रेसिडेंट शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की। ‘X’ पर एक पोस्ट में, PM मोदी ने कहा, “अपने भाई HH शेख मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान, UAE के प्रेसिडेंट से बात की और ईद की एडवांस बधाई दी। हमने वेस्ट एशिया के मौजूदा हालात पर चर्चा की। UAE पर हुए सभी हमलों की भारत की कड़ी निंदा दोहराई, जिनमें बेगुनाह लोगों की जान गई है और सिविलियन इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान हुआ है।”

उन्होंने आगे कहा, “हम होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित और फ्री नेविगेशन पक्का करने की अहमियत पर सहमत हुए। हम इस इलाके में शांति, सुरक्षा और स्थिरता को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए मिलकर काम करते रहेंगे।”

भारतीय विदेश मंत्रालय: संघर्ष का जल्द से जल्द अंत

पश्चिम एशिया में चल रहे संकट के बारे में वह कहते हैं, “हमने कई बार बयान देकर यह स्पष्ट किया है कि हम कहां खड़े हैं, हमारा क्या रुख है और हम इस स्थिति को किस नज़र से देखते हैं। हमने तनाव कम करने की अपील की है; हमने बातचीत और कूटनीति का आह्वान किया है, ताकि इस संघर्ष का जल्द से जल्द अंत हो सके।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *