जौनपुर में अंबेडकर प्रतिमा पर कालिख पोती गई:बसपा ने नई प्रतिमा, पुलिस चौकी और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की

जौनपुर में अंबेडकर प्रतिमा पर कालिख पोती गई:बसपा ने नई प्रतिमा, पुलिस चौकी और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की

जौनपुर में भारत रत्न डॉ. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर कालिख पोतने का मामला सामने आया है। इस घटना के विरोध में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष संग्राम भारती के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। बसपा ने इस कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए जिला प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। बसपा के वरिष्ठ नेता डॉ. लाल बहादुर सिद्धार्थ ने कहा कि प्रतिमा को खंडित करने और इस घृणित कार्य को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने तत्काल नई प्रतिमा स्थापित करने की भी मांग की। डॉ. सिद्धार्थ ने दूषित मानसिकता वाले लोगों को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की बात कही। उन्होंने अंबेडकर तिराहा पर एक पुलिस चौकी के निर्माण की भी मांग की। जब तक चौकी नहीं बनती, तब तक 24 घंटे पुलिस बल तैनात करने की बात कही गई है। तकनीकी और संरचनात्मक सुधारों पर भी जोर दिया गया। खराब सीसीटीवी कैमरे को तत्काल बदलकर नया कैमरा लगाने और प्रतिमा के चारों ओर की बाउंड्रीवॉल को ऊंचा करने की मांग की गई, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। एक अन्य महत्वपूर्ण मांग में प्रतिमा की बाउंड्री के बगल में होने वाले होलिका दहन को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करने की बात कही गई, जिससे प्रतिमा की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *