Doodh Soda Dhurandhar: देश हो विदेश हो या फिर हो पाकिस्तान, सोशल मीडिया पर बस दो बातों पर चर्चा हो रही है, पहली इजराइल-अमेरिका और ईरान युद्ध और दूसरी धुरंधर: द रिवेंज की तारीफ और सियासी लोगों के फिल्म पर तीखे बयान। आदित्य धर के निर्देशन में बनी और रणवीर सिंह अभिनीत ‘धुरंधर 2′ देश के राजनीतिक गलियारों का हॉट टॉपिक बनी हुई। इसकी सबसे बड़ी वजह है फिल्म में दिखाई गई 2016 की नोटबंदी और कुख्यात गैंगस्टर अतीक अहमद के अन्कॉउंटर से प्रेरित घटनाएं। लेकिन फिल्म का एक डायलॉग भी इन दिनों ट्रेंड कर रहा है। मगर ये डायलॉग रणवीर सिंह या किसी और बड़े एक्टर का नहीं है, बल्कि ये डायलॉग फिल्म में मोहम्मद आलम (गौरव गेरा) के किरदार द्वारा बोले गए, ”डार्लिंग डार्लिंग दिल क्यों तोड़ा, पीलो पीलो आलम सोडा’ डायलॉग है। जो इन दिनों काफी पॉपुलर हो रहा है।

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ऑनलाइन और ऑफलाइन हर तरफ चर्चित है। दर्शकों में इसकी दीवानगी का सबसे ताजा सबूत है ‘दूध सोडा’, जो एक ऐसा ड्रिंक है और सबका ध्यान खींच रहा है। इस दूध सोडा में सबसे आकर्षक बात है इसे बेचने का तरीका। बता दें कि भारत के कई सिनेमाहॉल्स ने ‘धुरंधर’ फिल्म के मोहम्मद आलम के किरदार को अपनाया है, जिसे गौरव गेरा ने निभाया है और जिसका मशहूर डायलॉग सनसनी बन गया है।
पिछले साल रिलीज हुई ‘धुरंधर’ में फिल्म में गौरव गेरा का डायलॉग, ”डार्लिंग डार्लिंग दिल क्यों तोड़ा, पीलो पीलो आलम सोडा,” बहुत पॉपुलर हो रहा है। इतना कि सिनेमाघरों में इस डायलॉग के साथ दूध सोडा बिक है, जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं फोटोज
X पर वायरल हो रही पोस्ट में साफ-साफ दिख रहा है कि कोयंबटूर और तिरुप्पुर के ब्रॉडवे सिनेमा ने अपने मेनू में दूध सोडा को भी शामिल किया है, जिसके एक गिलास की कीमत 200 रुपये रखी गई है। इंटरनेट पर ‘धुरंधर 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान सिनेमा हॉल में आलम स्टाइल में दूध सोडा बेचते हुए कई वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं।
गौरव गेरा के मोहम्मद आलम किरदार के बारे में जानकारी
फिल्म में अपनी एक्टिंग से लोगों का ध्यान खींचने वाले एक्टर गौरव गेरा कराची के लयारी इलाके में एक साधारण जूस विक्रेता मोहम्मद आलम की भूमिका निभा रहे हैं, जो एक इंडियन स्पाई और पाकिस्तान की ख़बरें भारत तक पहुंचाने में रणवीर सिंह (हमजा) की मदद करता है। इस रोल के लिए गौरव का लुक ऐसा बनाया गया कि लोग उनको पहचान पाए। फिल्म के एंड क्रेडिट्स में जब उनका नाम आया, तब दर्शकों को ये पता चला। और उसके बाद सोशल मीडिया पर उनके किरदार की फोटोज और डायलॉग वायरल होने लगे। फिल्म ‘धुरंधर’ और इसके सीक्वल ‘धुरंधर:द रिवेंज’ में मोहम्मद आलम हमजा के मिशन को अंजाम तक पहुंचाने में एक अहम भूमिका निभाता है।






(@RakeshKishore_l)