डकैत अमन शुक्ला हत्याकांड में पुलिस काे लीड मिल चुकी है। जांच में जुटी एसआईटी कड़ियो और सबूतों काे जोड़ने में जुटी है। तीन संदिग्धों काे पुलिस ने उठाया है और पूछताछ कर रही है। अमन की पत्नी नेहा शुक्ला के लिखित बयान पर पत्रकार नगर थाने में अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। मंगलवार काे अमन का दाह संस्कार हाेने की वजह से उसकी पत्नी और अन्य परिजनों से पुलिस पूछताछ नहीं कर सकी है। अमन पर दाे शूटरों ने तीन गोलियां चलाई थीं। अमन काे 2 गोली लगी थीं। अमन शुक्ला काे बेऊर जेल से एक सप्ताह पहले हत्या की धमकी मिली थी। कॉल कर उससे कहा गया था कि तुम्हारी हत्या कर दी जाएगी। रिटायर्ड दरोगा का बेटा अमन नालंदा जिले के सरमेरा थाने के बड़ी मलामा गांव का रहने वाला था। उसने गिरोह के साथ जून 2020 में बेउर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में दिनदहाड़े 52.38 लाख की डकैती की थी। इस मामले में वह जेल गया था। पिछले साल मई में जेल से छूटा था। उसके बाद मीठापुर में रहकर सिक्योरिटी एजेंसी चलाता था। माफियाओं काे बाउंसर और सिक्योरिटी गार्ड उपलब्ध करवाता था। इधर, सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने बताया कि एक-दाे दिनाें में शूटरों काे गिरफ्तार करने के साथ ही इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। पढ़िए अमन शुक्ला हत्याकांड को सुलझाने के लिए किन 3 एंगल पर जांच कर रही पुलिस सबसे पहला एंगल है पुरानी रंजिश अमन शुक्ला बेउर जेल में लगभग 5 साल तक रहा। इस दौरान इसकी पूर्व जेल सुपरिटेंडेंट से खूब बनती थी। जिसके चलते वार्ड के अंदर रहने वाले दूसरे कैदी भी इससे पंगा लेने से डरते थे। जेलर के सह पर जेल के अंदर वो सब किया, जो दूसरे कैदी नहीं कर सकते थे। इस दौरान इसकी दुश्मनी और दोस्ती दोनों वहां के सजायाफ्ता कैदियों से भी हुई। अमन के चलते जेलर ने कुछ कैदियों का ट्रांसफर भी किया था। एक के साथ जेल के अंदर इसकी मारपीट भी हुई थी। जो फिलहाल बाहर है। इसके अलावा इसके गैंग के पुराने मेंबर पर भी पुलिस की निगाह है। इसके साथी सभी जेल से बाहर हैं, और इस घटना के बाद से फरार हैं। पुलिस इनकी खोजबीन में जुटी है। प्रेम प्रसंग में भी हत्या की आशंका पुलिस जांच के दौरान प्रेम प्रसंग की भी बात सामने आई है। पुलिस ने अमन शुक्ला और उसकी वाइफ के कॉल रिकॉर्ड्स को खंगाली है। जिसमें बहुत सारी जानकारी निकलकर सामने आई है। इस कॉल रिकॉर्ड्स के मुताबिक अमन के करीबी से उसकी पत्नी की लंबी बातचीत और अन्य डिटेल्स मिली है। जिसके आधार पर पूछताछ हुई है। अमन के जेल जाने के बाद से लगातार उसके संपर्क में थी। आज भी पुलिस इस घटना को लेकर पूछताछ की है। अब दोनों को आमने सामने बैठकर कॉल रिकॉर्ड्स के आधार पर पूछताछ कर सकती है। सट्टेबाजी गेसिंग के धंधे भी संलिप्तता हो सकती जांच का तीसरा ऐंगल सट्टेबाजी और उसकी सिक्योरिटी कंपनी से जुड़े मामलों को लेकर है। अमन शुक्ला जेल से निकलने के बाद सट्टेबाजी (गेसिंग) के धंधे में भी एक्टिव हो गया था। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि बेउर इलाके के भी कुछ लोग इसके संपर्क में थे। घटना का सीसीटीवी आया था सामने अमन शुक्ला हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया। इसमें अमन बाइक पर अपनी पत्नी और बच्चे के साथ जा रहा था। उसके पीछे से भी एक बाइक वाला तेजी से अमन को ओवरटेक करने की कोशिश की, जिसके कुछ देर बाद बदमाश ने अमन पर दनादन फायरिंग कर दी। SSP बोले- पुलिस मास्टरमाइंड के बेहद करीब पटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने बताया था- हत्या के मास्टरमाइंड की पहचान हो गई है। पुरानी रंजिश और प्रेम प्रसंग दोनों मामला निकलकर सामने आया है। इस दोनों एंगल पर काम चल रहा है। मृतक के मोबाइल से भी बहुत सारी जानकारी मिली है। फिलहाल उसकी पत्नी से पूछताछ हो रही है। पिछले 3 दिनों से अमन शुक्ला अपने घर नहीं जा रहा था। बोरिंग रोड में किसी फ्लैट में ठहरा था। अब हत्या के बाद की 2 तस्वीरें देखिए अपराधियों ने ओवर टेक कर के फायरिंग की थी वारदात को बाइक सवार बदमाशों ने अंजाम दिया था। घटना पत्रकार नगर थाना अंतर्गत पी.सेक्टर विद्यापुरी में हुई। चश्मदीदों के अनुसार, अमन शुक्ला अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान शाम करीब 6 बजे बदमाशों ने ओवर टेक कर उनकी बाइक रोकी और सामने से उनपर फायरिंग कर दी। फायरिंग में पत्नी और बच्चे की जान बच गई। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने 10 राउंड से अधिक फायरिंग की है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। मौके पर सिटी SP पूर्वी परिचय कुमार समेत 5 थानों की पुलिस पहुंची हैं। लोग इस गोलीबारी की घटना के बाद से अपने अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए हैं। देखिए घटनास्थल की तस्वीरें… विद्यापुरी पार्क के पास गोली मारकर की हत्या पूर्वी SP परिचय कुमार ने बताया, ‘अमन शुक्ला मुन्नाचक स्थित विद्यापुरी पार्क के पास पिछले 6 महीने से अपने बच्चे की थेरेपी कराने आता था। रोज की तरह वह बच्चे की थेरेपी कराकर लौट रहा था। 5:45 बजे थेरेपी कराकर वहां से निकला ही था, तभी बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है।’ पुलिस के मुताबिक, मृतक अमन शुक्ला बैंक लूटकांड का अपराधी रहा है। वह बैंक लुट में भी शामिल रहा है। 5 साल पहले बैंक लूटकांड में शामिल था साल 2020 में पटना के बेऊर स्थित पंजाब नेशनल बैंक से अपराधियों ने 52 लाख 33 हजार 500 रुपए लूट लिए थे। 10-12 हथियारबंद अपराधियों ने बैंक में लगा डीवीआर भी तोड़ दिया था। बैंक में घुसते ही अपराधियों ने पिस्टल लहराया और बैंक के कर्मियों सहित ग्राहकों को बंधक बना लिया था। इसके बाद अपराधियों ने बैंक मैनेजर से कैश रूम की चाबी ली और सारे रुपए बैग में भरकर भाग निकले थे। 2025 के मई महीने में जेल से बाहर आया था अमन अमन शुक्ला 5 साल बाद मई (2025) में जेल से बाहर आया था। बाहर आने के बाद अपने पुराने फ्रेंड सर्किल से दोबारा संपर्क में था। वो लोग भी फिलहाल बाहर हैं। बाहर आने के बाद सिक्योरिटी, बाउंसर प्रोवाइड कराने वाली कंपनी चला रहा था। बेटे को ऑटिज्म है। इसी की थेरेपी कराकर रोज की तरह आज पत्नी, बेटे (9वर्ष) के साथ पल्सर बाइक से घर लौट रहे था। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने टेकओवर कर के गोली मार दी। शिक्षक से गैंग बनाने तक की कहानी अमन शुक्ला छात्रों के बीच अमन सर के नाम से जाना जाता था। अमन साल 2018 में मुजफ्फरपुर से पटना शिफ्ट हुआ। इसने अपने दोस्तों के साथ एक ऐसा गैंग बनाया था, जिसपर पुलिस शक नहीं कर पाए। सबका प्रोफेशन अलग-अलग था। टीचर, कंपाउंडर, मिस्त्री सब इसके गैंग का हिस्सा थे। इसका सबसे खास कराटे टीचर हरिनारायण रहा है। जिसकी पोजिशन नंबर-2 की थी। इस बात का खुलासा वर्ष 2020 में अनीसाबाद स्थित PNB लूटकांड के बाद हुआ था। फिलहाल वैशाली, मुजफ्फरपुर से भी पटना पुलिस इसके आपराधिक इतिहास के बारे में पता लगा रही है। डकैत अमन शुक्ला हत्याकांड में पुलिस काे लीड मिल चुकी है। जांच में जुटी एसआईटी कड़ियो और सबूतों काे जोड़ने में जुटी है। तीन संदिग्धों काे पुलिस ने उठाया है और पूछताछ कर रही है। अमन की पत्नी नेहा शुक्ला के लिखित बयान पर पत्रकार नगर थाने में अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। मंगलवार काे अमन का दाह संस्कार हाेने की वजह से उसकी पत्नी और अन्य परिजनों से पुलिस पूछताछ नहीं कर सकी है। अमन पर दाे शूटरों ने तीन गोलियां चलाई थीं। अमन काे 2 गोली लगी थीं। अमन शुक्ला काे बेऊर जेल से एक सप्ताह पहले हत्या की धमकी मिली थी। कॉल कर उससे कहा गया था कि तुम्हारी हत्या कर दी जाएगी। रिटायर्ड दरोगा का बेटा अमन नालंदा जिले के सरमेरा थाने के बड़ी मलामा गांव का रहने वाला था। उसने गिरोह के साथ जून 2020 में बेउर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में दिनदहाड़े 52.38 लाख की डकैती की थी। इस मामले में वह जेल गया था। पिछले साल मई में जेल से छूटा था। उसके बाद मीठापुर में रहकर सिक्योरिटी एजेंसी चलाता था। माफियाओं काे बाउंसर और सिक्योरिटी गार्ड उपलब्ध करवाता था। इधर, सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने बताया कि एक-दाे दिनाें में शूटरों काे गिरफ्तार करने के साथ ही इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। पढ़िए अमन शुक्ला हत्याकांड को सुलझाने के लिए किन 3 एंगल पर जांच कर रही पुलिस सबसे पहला एंगल है पुरानी रंजिश अमन शुक्ला बेउर जेल में लगभग 5 साल तक रहा। इस दौरान इसकी पूर्व जेल सुपरिटेंडेंट से खूब बनती थी। जिसके चलते वार्ड के अंदर रहने वाले दूसरे कैदी भी इससे पंगा लेने से डरते थे। जेलर के सह पर जेल के अंदर वो सब किया, जो दूसरे कैदी नहीं कर सकते थे। इस दौरान इसकी दुश्मनी और दोस्ती दोनों वहां के सजायाफ्ता कैदियों से भी हुई। अमन के चलते जेलर ने कुछ कैदियों का ट्रांसफर भी किया था। एक के साथ जेल के अंदर इसकी मारपीट भी हुई थी। जो फिलहाल बाहर है। इसके अलावा इसके गैंग के पुराने मेंबर पर भी पुलिस की निगाह है। इसके साथी सभी जेल से बाहर हैं, और इस घटना के बाद से फरार हैं। पुलिस इनकी खोजबीन में जुटी है। प्रेम प्रसंग में भी हत्या की आशंका पुलिस जांच के दौरान प्रेम प्रसंग की भी बात सामने आई है। पुलिस ने अमन शुक्ला और उसकी वाइफ के कॉल रिकॉर्ड्स को खंगाली है। जिसमें बहुत सारी जानकारी निकलकर सामने आई है। इस कॉल रिकॉर्ड्स के मुताबिक अमन के करीबी से उसकी पत्नी की लंबी बातचीत और अन्य डिटेल्स मिली है। जिसके आधार पर पूछताछ हुई है। अमन के जेल जाने के बाद से लगातार उसके संपर्क में थी। आज भी पुलिस इस घटना को लेकर पूछताछ की है। अब दोनों को आमने सामने बैठकर कॉल रिकॉर्ड्स के आधार पर पूछताछ कर सकती है। सट्टेबाजी गेसिंग के धंधे भी संलिप्तता हो सकती जांच का तीसरा ऐंगल सट्टेबाजी और उसकी सिक्योरिटी कंपनी से जुड़े मामलों को लेकर है। अमन शुक्ला जेल से निकलने के बाद सट्टेबाजी (गेसिंग) के धंधे में भी एक्टिव हो गया था। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि बेउर इलाके के भी कुछ लोग इसके संपर्क में थे। घटना का सीसीटीवी आया था सामने अमन शुक्ला हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया। इसमें अमन बाइक पर अपनी पत्नी और बच्चे के साथ जा रहा था। उसके पीछे से भी एक बाइक वाला तेजी से अमन को ओवरटेक करने की कोशिश की, जिसके कुछ देर बाद बदमाश ने अमन पर दनादन फायरिंग कर दी। SSP बोले- पुलिस मास्टरमाइंड के बेहद करीब पटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने बताया था- हत्या के मास्टरमाइंड की पहचान हो गई है। पुरानी रंजिश और प्रेम प्रसंग दोनों मामला निकलकर सामने आया है। इस दोनों एंगल पर काम चल रहा है। मृतक के मोबाइल से भी बहुत सारी जानकारी मिली है। फिलहाल उसकी पत्नी से पूछताछ हो रही है। पिछले 3 दिनों से अमन शुक्ला अपने घर नहीं जा रहा था। बोरिंग रोड में किसी फ्लैट में ठहरा था। अब हत्या के बाद की 2 तस्वीरें देखिए अपराधियों ने ओवर टेक कर के फायरिंग की थी वारदात को बाइक सवार बदमाशों ने अंजाम दिया था। घटना पत्रकार नगर थाना अंतर्गत पी.सेक्टर विद्यापुरी में हुई। चश्मदीदों के अनुसार, अमन शुक्ला अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान शाम करीब 6 बजे बदमाशों ने ओवर टेक कर उनकी बाइक रोकी और सामने से उनपर फायरिंग कर दी। फायरिंग में पत्नी और बच्चे की जान बच गई। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने 10 राउंड से अधिक फायरिंग की है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। मौके पर सिटी SP पूर्वी परिचय कुमार समेत 5 थानों की पुलिस पहुंची हैं। लोग इस गोलीबारी की घटना के बाद से अपने अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए हैं। देखिए घटनास्थल की तस्वीरें… विद्यापुरी पार्क के पास गोली मारकर की हत्या पूर्वी SP परिचय कुमार ने बताया, ‘अमन शुक्ला मुन्नाचक स्थित विद्यापुरी पार्क के पास पिछले 6 महीने से अपने बच्चे की थेरेपी कराने आता था। रोज की तरह वह बच्चे की थेरेपी कराकर लौट रहा था। 5:45 बजे थेरेपी कराकर वहां से निकला ही था, तभी बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है।’ पुलिस के मुताबिक, मृतक अमन शुक्ला बैंक लूटकांड का अपराधी रहा है। वह बैंक लुट में भी शामिल रहा है। 5 साल पहले बैंक लूटकांड में शामिल था साल 2020 में पटना के बेऊर स्थित पंजाब नेशनल बैंक से अपराधियों ने 52 लाख 33 हजार 500 रुपए लूट लिए थे। 10-12 हथियारबंद अपराधियों ने बैंक में लगा डीवीआर भी तोड़ दिया था। बैंक में घुसते ही अपराधियों ने पिस्टल लहराया और बैंक के कर्मियों सहित ग्राहकों को बंधक बना लिया था। इसके बाद अपराधियों ने बैंक मैनेजर से कैश रूम की चाबी ली और सारे रुपए बैग में भरकर भाग निकले थे। 2025 के मई महीने में जेल से बाहर आया था अमन अमन शुक्ला 5 साल बाद मई (2025) में जेल से बाहर आया था। बाहर आने के बाद अपने पुराने फ्रेंड सर्किल से दोबारा संपर्क में था। वो लोग भी फिलहाल बाहर हैं। बाहर आने के बाद सिक्योरिटी, बाउंसर प्रोवाइड कराने वाली कंपनी चला रहा था। बेटे को ऑटिज्म है। इसी की थेरेपी कराकर रोज की तरह आज पत्नी, बेटे (9वर्ष) के साथ पल्सर बाइक से घर लौट रहे था। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने टेकओवर कर के गोली मार दी। शिक्षक से गैंग बनाने तक की कहानी अमन शुक्ला छात्रों के बीच अमन सर के नाम से जाना जाता था। अमन साल 2018 में मुजफ्फरपुर से पटना शिफ्ट हुआ। इसने अपने दोस्तों के साथ एक ऐसा गैंग बनाया था, जिसपर पुलिस शक नहीं कर पाए। सबका प्रोफेशन अलग-अलग था। टीचर, कंपाउंडर, मिस्त्री सब इसके गैंग का हिस्सा थे। इसका सबसे खास कराटे टीचर हरिनारायण रहा है। जिसकी पोजिशन नंबर-2 की थी। इस बात का खुलासा वर्ष 2020 में अनीसाबाद स्थित PNB लूटकांड के बाद हुआ था। फिलहाल वैशाली, मुजफ्फरपुर से भी पटना पुलिस इसके आपराधिक इतिहास के बारे में पता लगा रही है।


