मुजफ्फरपुर के एसकेजे लॉ कॉलेज में आज पूर्ववर्ती छात्र एसोसिएशन की ओर से भव्य एलुमनी मीट (पूर्ववर्ती छात्र मिलन समारोह) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कृष्ण सिंह और एल.पी. शाही की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन और स्वागत गान के साथ किया। कार्यक्रम में पटना उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश सह बिहार राज्य पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष संजय कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ महाविद्यालय के अध्यक्ष एस.के. मिश्रा, सचिव डॉ. उज्ज्वला मिश्रा, निदेशक सह एलुमनी एसोसिएशन के अध्यक्ष जयंत कुमार, प्राचार्य डॉ. के.के.एन. तिवारी, डॉ. एस.पी. चौधरी, डॉ. रत्नेश कुमार सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। कॉलेज की विरासत-विकास पर चर्चा निदेशक जयंत कुमार ने अपने संबोधन में कॉलेज की स्थापना से लेकर अब तक की प्रगति पर प्रकाश डाला। अध्यक्ष एस.के. मिश्रा ने कहा कि पूर्ववर्ती छात्रों की सक्रिय भागीदारी और सुझाव संस्थान के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। सचिव डॉ. उज्ज्वला मिश्रा ने कॉलेज के गौरवशाली इतिहास और वर्तमान शैक्षणिक उपलब्धियों को रेखांकित किया। मुख्य अतिथि ने किया प्रेरित मुख्य अतिथि संजय कुमार ने अपने अनुभव साझा करते हुए छात्रों को कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य न्यायिक अधिकारियों ने भी अपने कॉलेज जीवन के अनुभव साझा किए। सामाजिक सरोकार से जुड़ी पहल एलुमनी एसोसिएशन के सचिव डॉ. एस.पी. चौधरी ने संस्था की ओर से किए जा रहे सामाजिक कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान जरूरतमंद डिग्री कॉलेज, कुढ़नी को इन्वर्टर और बैटरी प्रदान की गई, वहीं जरूरतमंद बच्चों के बीच बैग और शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समां समारोह में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. रत्नेश कुमार ने किया, जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन आशी तिवारी और अभिनय चौधरी ने किया। मुजफ्फरपुर के एसकेजे लॉ कॉलेज में आज पूर्ववर्ती छात्र एसोसिएशन की ओर से भव्य एलुमनी मीट (पूर्ववर्ती छात्र मिलन समारोह) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कृष्ण सिंह और एल.पी. शाही की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन और स्वागत गान के साथ किया। कार्यक्रम में पटना उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश सह बिहार राज्य पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष संजय कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ महाविद्यालय के अध्यक्ष एस.के. मिश्रा, सचिव डॉ. उज्ज्वला मिश्रा, निदेशक सह एलुमनी एसोसिएशन के अध्यक्ष जयंत कुमार, प्राचार्य डॉ. के.के.एन. तिवारी, डॉ. एस.पी. चौधरी, डॉ. रत्नेश कुमार सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। कॉलेज की विरासत-विकास पर चर्चा निदेशक जयंत कुमार ने अपने संबोधन में कॉलेज की स्थापना से लेकर अब तक की प्रगति पर प्रकाश डाला। अध्यक्ष एस.के. मिश्रा ने कहा कि पूर्ववर्ती छात्रों की सक्रिय भागीदारी और सुझाव संस्थान के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। सचिव डॉ. उज्ज्वला मिश्रा ने कॉलेज के गौरवशाली इतिहास और वर्तमान शैक्षणिक उपलब्धियों को रेखांकित किया। मुख्य अतिथि ने किया प्रेरित मुख्य अतिथि संजय कुमार ने अपने अनुभव साझा करते हुए छात्रों को कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य न्यायिक अधिकारियों ने भी अपने कॉलेज जीवन के अनुभव साझा किए। सामाजिक सरोकार से जुड़ी पहल एलुमनी एसोसिएशन के सचिव डॉ. एस.पी. चौधरी ने संस्था की ओर से किए जा रहे सामाजिक कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान जरूरतमंद डिग्री कॉलेज, कुढ़नी को इन्वर्टर और बैटरी प्रदान की गई, वहीं जरूरतमंद बच्चों के बीच बैग और शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समां समारोह में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. रत्नेश कुमार ने किया, जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन आशी तिवारी और अभिनय चौधरी ने किया।


