मां के साथ बेटी पर भी थी गंदी नजर:पटना में एकतरफा प्यार बना हत्या की वजह, हफ्तेभर से फरार है सिरफिरा आरोपी; तलाश जारी

मां के साथ बेटी पर भी थी गंदी नजर:पटना में एकतरफा प्यार बना हत्या की वजह, हफ्तेभर से फरार है सिरफिरा आरोपी; तलाश जारी

पटना के जक्कनपुर इलाके के बंगाली कॉलोनी में बीते 21 मार्च को एक महिला की चाकू गोद कर हत्या कर दी गई थी। मृतका की पहचान मुन्नी देवी (35 वर्ष) के तौर पर हुई थी, जो मीठापुर पुरानी बस स्टैंड के ठीक सामने सड़क किनारे ठेले पर दुकान चलती थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। आरोपी की संभावित लोकेशन पर पुलिस की लगातार दबिश जारी है। हालांकि, अभी वह फरार है। पहले देखिए घटना के बाद की तस्वीर… महिला पर किए चाकू से 12 वार परिजनों के मुताबिक, मुन्नी देवी शाम 4 बजे के लगभग अपने कमरे में बच्चों के साथ मौजूद थी। इसी बीच राजा नाम का सिरफिरा चाकू लेकर कमरे में घूसा और महिला पर ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। राजा ने चाकू से 12 वार किए थे। इस हमले मुन्नी बुरी तरह घायल हो गए, उन्हें इलाज के लिए PMCH में भर्ती कराया गया, लेकिन 1 घंटे बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हमले में मुन्नी देवी की 17 साल की नाबालिक बेटी भी जख्मी हो गई थी। एकतरफा प्यार में किया हमला परिवार के करीबियों और पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मृतिका मुन्नी देवी के पति बाहर रहते हैं और प्राइवेट काम करते हैं। पिछले 8 साल से घर नहीं आए हैं। महिला ठेले पर अंडा वगैरह बेचती थी। वहीं, हमलावर राजा को महिला 8 साल से जानती थी। घटना से 2 महीने पहले तक मृतिका का परिवार और राजा, पटना के जक्कनपुर में किराए के घर में अलग-अलग रूम लेकर रहते थे। मुन्नी को आशंका थी कि राजा की नीयत उसके अलावा नाबालिक बेटी पर भी थी। इसके बाद से मुन्नी ने राजा से दूरी बनानी शुरू कर दी थी। 2 महीने पहले मुन्नी ने दूसरे जगह पर कमरा लेकर अपनी बेटी के साथ रहने लगी। मुन्नी ने राजा से टेलिफोनिक बातचीत भी बंद कर दी थी। एक दो बार नए रेंट के मकान में भी राजा ने आने का प्रयास किया था, लेकिन बेटी ने नहीं आने दिया था। घटना से 7 दिन पहले राजा महिला के घर में घुसने की कोशिश कर परेशान कर रहा था। 21 मार्च की शाम में इसी बात से नाराज होकर सिरफिरा राजा चाकू लेकर पहुंचा और मां बेटी पर हमला करना शुरू कर दिया। पड़ोस के लड़कों ने अस्पताल में कराया एडमिट पड़ोस के लड़के शैलेश कुमार ने बताया कि, ‘कॉल करके मुझे पड़ोसी ने बुलाया। उसके बाद हम लोग गोद में उठाकर बाइक से अस्पताल लाये थे। यहां से गंभीर स्थिति देखते हुए डॉक्टर ने पीएमसीएच रेफर कर दिया।’ ट्रेन से भागा उत्तर प्रदेश पुलिस सूत्रों की मानें तो जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद ट्रेन के जरिए उत्तर प्रदेश की ओर भागा है। उसकी लोकेशन पुलिस लगातार ट्रेस कर रही है। संभावित लोकेशन पर रेड जारी है। टेक्निकल इनपुट के अलावा अन्य माध्यमों से भी उसके बारे में जानकारी जुटा रही है। पूर्व में जेल भी जा चुका है आरोपी जांच में यह भी पता चला है कि राजा स्मैकीयर है और उसे नशे की गंदी लत है। उसने एक बार जक्कनपुर इलाके में गोलीबारी की थी, जिसमें जेल भी जा चुका है। राजा का स्थाई पता रामकृष्ण नगर और मलाही पकड़ी के इलाके में था, लेकिन अब जक्कनपर इलाके में रहने लगा। फिलहाल, पुलिस ने राजा के जानने वाले लोगों से भी पूछताछ की है। पटना के जक्कनपुर इलाके के बंगाली कॉलोनी में बीते 21 मार्च को एक महिला की चाकू गोद कर हत्या कर दी गई थी। मृतका की पहचान मुन्नी देवी (35 वर्ष) के तौर पर हुई थी, जो मीठापुर पुरानी बस स्टैंड के ठीक सामने सड़क किनारे ठेले पर दुकान चलती थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। आरोपी की संभावित लोकेशन पर पुलिस की लगातार दबिश जारी है। हालांकि, अभी वह फरार है। पहले देखिए घटना के बाद की तस्वीर… महिला पर किए चाकू से 12 वार परिजनों के मुताबिक, मुन्नी देवी शाम 4 बजे के लगभग अपने कमरे में बच्चों के साथ मौजूद थी। इसी बीच राजा नाम का सिरफिरा चाकू लेकर कमरे में घूसा और महिला पर ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। राजा ने चाकू से 12 वार किए थे। इस हमले मुन्नी बुरी तरह घायल हो गए, उन्हें इलाज के लिए PMCH में भर्ती कराया गया, लेकिन 1 घंटे बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हमले में मुन्नी देवी की 17 साल की नाबालिक बेटी भी जख्मी हो गई थी। एकतरफा प्यार में किया हमला परिवार के करीबियों और पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मृतिका मुन्नी देवी के पति बाहर रहते हैं और प्राइवेट काम करते हैं। पिछले 8 साल से घर नहीं आए हैं। महिला ठेले पर अंडा वगैरह बेचती थी। वहीं, हमलावर राजा को महिला 8 साल से जानती थी। घटना से 2 महीने पहले तक मृतिका का परिवार और राजा, पटना के जक्कनपुर में किराए के घर में अलग-अलग रूम लेकर रहते थे। मुन्नी को आशंका थी कि राजा की नीयत उसके अलावा नाबालिक बेटी पर भी थी। इसके बाद से मुन्नी ने राजा से दूरी बनानी शुरू कर दी थी। 2 महीने पहले मुन्नी ने दूसरे जगह पर कमरा लेकर अपनी बेटी के साथ रहने लगी। मुन्नी ने राजा से टेलिफोनिक बातचीत भी बंद कर दी थी। एक दो बार नए रेंट के मकान में भी राजा ने आने का प्रयास किया था, लेकिन बेटी ने नहीं आने दिया था। घटना से 7 दिन पहले राजा महिला के घर में घुसने की कोशिश कर परेशान कर रहा था। 21 मार्च की शाम में इसी बात से नाराज होकर सिरफिरा राजा चाकू लेकर पहुंचा और मां बेटी पर हमला करना शुरू कर दिया। पड़ोस के लड़कों ने अस्पताल में कराया एडमिट पड़ोस के लड़के शैलेश कुमार ने बताया कि, ‘कॉल करके मुझे पड़ोसी ने बुलाया। उसके बाद हम लोग गोद में उठाकर बाइक से अस्पताल लाये थे। यहां से गंभीर स्थिति देखते हुए डॉक्टर ने पीएमसीएच रेफर कर दिया।’ ट्रेन से भागा उत्तर प्रदेश पुलिस सूत्रों की मानें तो जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद ट्रेन के जरिए उत्तर प्रदेश की ओर भागा है। उसकी लोकेशन पुलिस लगातार ट्रेस कर रही है। संभावित लोकेशन पर रेड जारी है। टेक्निकल इनपुट के अलावा अन्य माध्यमों से भी उसके बारे में जानकारी जुटा रही है। पूर्व में जेल भी जा चुका है आरोपी जांच में यह भी पता चला है कि राजा स्मैकीयर है और उसे नशे की गंदी लत है। उसने एक बार जक्कनपुर इलाके में गोलीबारी की थी, जिसमें जेल भी जा चुका है। राजा का स्थाई पता रामकृष्ण नगर और मलाही पकड़ी के इलाके में था, लेकिन अब जक्कनपर इलाके में रहने लगा। फिलहाल, पुलिस ने राजा के जानने वाले लोगों से भी पूछताछ की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *