रोहतास जिले के समहुता गांव के किसान सुरेंद्र कुमार ने गैर सुमन कृषि केंद्र पर खाद वितरण में गंभीर अनियमितता और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने इस संबंध में जिला कृषि पदाधिकारी (डीएओ), रोहतास को लिखित शिकायत सौंपी है। किसान सुरेंद्र कुमार ने अपने आवेदन में बताया कि उन्हें कृषि केंद्र से केवल दो बोरा खाद मिली थी, जिसके लिए 400 रुपये नकद लिए गए। हालांकि, केंद्र संचालक ने उनके नाम पर ऑनलाइन सिस्टम में दस बोरा खाद का वितरण दर्ज कर दिया। पीड़ित किसान के अनुसार, जब वे बाद में अन्य स्थान पर खाद लेने गए, तो उन्हें बताया गया कि उनके नाम पर पहले ही दस बोरा खाद जारी हो चुकी है। इस वजह से उन्हें आगे खाद नहीं मिल सकी, जिससे खेती के काम में बाधा आई और उन्हें मानसिक तथा आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ा। सुरेंद्र कुमार ने इस पूरे मामले को सुनियोजित धोखाधड़ी बताया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी संचालक और संबंधित कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी प्रभाकर कुमार ने कहा कि शिकायत की जांच की जाएगी और दोषियों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। रोहतास जिले के समहुता गांव के किसान सुरेंद्र कुमार ने गैर सुमन कृषि केंद्र पर खाद वितरण में गंभीर अनियमितता और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने इस संबंध में जिला कृषि पदाधिकारी (डीएओ), रोहतास को लिखित शिकायत सौंपी है। किसान सुरेंद्र कुमार ने अपने आवेदन में बताया कि उन्हें कृषि केंद्र से केवल दो बोरा खाद मिली थी, जिसके लिए 400 रुपये नकद लिए गए। हालांकि, केंद्र संचालक ने उनके नाम पर ऑनलाइन सिस्टम में दस बोरा खाद का वितरण दर्ज कर दिया। पीड़ित किसान के अनुसार, जब वे बाद में अन्य स्थान पर खाद लेने गए, तो उन्हें बताया गया कि उनके नाम पर पहले ही दस बोरा खाद जारी हो चुकी है। इस वजह से उन्हें आगे खाद नहीं मिल सकी, जिससे खेती के काम में बाधा आई और उन्हें मानसिक तथा आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ा। सुरेंद्र कुमार ने इस पूरे मामले को सुनियोजित धोखाधड़ी बताया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी संचालक और संबंधित कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी प्रभाकर कुमार ने कहा कि शिकायत की जांच की जाएगी और दोषियों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


