बेतिया GMCH में मरीज के परिजनों से मारपीट का आरोप:इंटर्नशिप छात्रों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग, मेन गेट तक खदेड़ा

बेतिया GMCH में मरीज के परिजनों से मारपीट का आरोप:इंटर्नशिप छात्रों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग, मेन गेट तक खदेड़ा

बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल (GMCH) में मरीज के परिजनों के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। इस संबंध में समाजसेवी तंजीर आलम ने नगर थाने में आवेदन देकर दोषी इंटर्नशिप छात्रों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। तंजीर आलम के आवेदन के अनुसार, नगर के क्रिश्चियन क्वार्टर निवासी ज्ञान प्रकाश हेलेनियम की पत्नी सुशीला देवी को इलाज के लिए GMCH में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। परिजनों ने जब चिकित्सकों से इलाज और मरीज की स्थिति के बारे में जानकारी मांगी, तो कुछ इंटर्नशिप छात्रों ने उनके साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। आरोप है कि छात्रों ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया आरोप है कि छात्रों ने न केवल अभद्र भाषा का प्रयोग किया, बल्कि परिजनों के साथ मारपीट भी की। तंजीर आलम ने बताया कि इंटर्न छात्रों ने पीड़ित परिवारों को अस्पताल परिसर से बाहर कॉलेज के मुख्य गेट तक खदेड़ दिया। राहगीरों के हस्तक्षेप के बाद ही छात्र वापस लौटे। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। समाजसेवी तंजीर आलम ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि ऐसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह की घटनाएं आम लोगों के भरोसे को कमजोर करती हैं। दोषी छात्रों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग तंजीर आलम ने मांग की है कि वायरल वीडियो के आधार पर दोषी छात्रों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और अस्पताल में मरीजों व उनके परिजनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने पुष्टि की है कि उन्हें आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल (GMCH) में मरीज के परिजनों के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। इस संबंध में समाजसेवी तंजीर आलम ने नगर थाने में आवेदन देकर दोषी इंटर्नशिप छात्रों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। तंजीर आलम के आवेदन के अनुसार, नगर के क्रिश्चियन क्वार्टर निवासी ज्ञान प्रकाश हेलेनियम की पत्नी सुशीला देवी को इलाज के लिए GMCH में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। परिजनों ने जब चिकित्सकों से इलाज और मरीज की स्थिति के बारे में जानकारी मांगी, तो कुछ इंटर्नशिप छात्रों ने उनके साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। आरोप है कि छात्रों ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया आरोप है कि छात्रों ने न केवल अभद्र भाषा का प्रयोग किया, बल्कि परिजनों के साथ मारपीट भी की। तंजीर आलम ने बताया कि इंटर्न छात्रों ने पीड़ित परिवारों को अस्पताल परिसर से बाहर कॉलेज के मुख्य गेट तक खदेड़ दिया। राहगीरों के हस्तक्षेप के बाद ही छात्र वापस लौटे। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। समाजसेवी तंजीर आलम ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि ऐसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह की घटनाएं आम लोगों के भरोसे को कमजोर करती हैं। दोषी छात्रों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग तंजीर आलम ने मांग की है कि वायरल वीडियो के आधार पर दोषी छात्रों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और अस्पताल में मरीजों व उनके परिजनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने पुष्टि की है कि उन्हें आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *