राजनीतिक दबाव से झूठा केस दर्ज कराने का आरोप:खानपुर थाने में दो मामले दर्ज, SSP से निष्पक्ष जांच की मांग

राजनीतिक दबाव से झूठा केस दर्ज कराने का आरोप:खानपुर थाने में दो मामले दर्ज, SSP से निष्पक्ष जांच की मांग

बुलंदशहर के खानपुर थाने में दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इनमें से एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर राजनीतिक दबाव का इस्तेमाल कर झूठा मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता कमल सिंह ने इस मामले में एसएसपी से निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई है। ग्राम ईमामाबाद, खानपुर निवासी कमल सिंह पुत्र कन्छिद सिंह ने 28 दिसंबर 2025 को थाना खानपुर में अनुज और अन्य के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 312/2025 दर्ज कराया था। यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 352, 351(3), 109(1) के तहत पंजीकृत किया गया था। कमल सिंह के अनुसार, विपक्षी पक्ष ने पुलिस पर राजनीतिक दबाव बनाकर 3 जनवरी 2026 को उनके और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ एक झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। यह मुकदमा अपराध संख्या 02/2026 भारतीय न्याय संहिता की धारा 191(2), 115(2), 324(4), 325 के तहत दर्ज किया गया है। कमल सिंह का दावा है कि घटनास्थल पर ऐसी कोई घटना घटित नहीं हुई थी। उनका आरोप है कि यह झूठा मुकदमा उनके द्वारा पहले दर्ज कराए गए मामले में समझौते का दबाव बनाने के लिए दर्ज कराया गया है।कमल सिंह ने एसएसपी से गुहार लगाई है कि इस पूरे प्रकरण में सही और निष्पक्ष विवेचना सुनिश्चित करने के लिए थाना खानपुर की पुलिस को निर्देशित किया जाए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *