लखनऊ में जमीन सौदे के नाम पर मारपीट का आरोप:11.50 लाख लेकर भागने की शिकायत; पुलिस जांच में जुटी

लखनऊ में जमीन सौदे के नाम पर मारपीट का आरोप:11.50 लाख लेकर भागने की शिकायत; पुलिस जांच में जुटी

लखनऊ के जानकीपुरम थाना क्षेत्र के मड़ियांव गांव में जमीन का बयाना देने आए उन्नाव के एक डॉक्टर ने कथित विक्रेताओं पर मारपीट, गाड़ी तोड़ने और 11.50 लाख रूपए लेकर फरार होने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर जानकीपुरम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। उन्नाव निवासी डॉ. आदेश बुधवार को जानकीपुरम क्षेत्र के मड़ियांव गांव में जमीन खरीदने के लिए बयाना देने पहुंचे थे। एसीपी अलीगंज सुरेंद्र कुमार शर्मा के मुताबिक, डॉ. आदेश का सहारा स्टेट निवासी एक युवक से 50 लाख रूपए में जमीन का सौदा तय हुआ था। डॉ. आदेश अपने साथी सोनू शुक्ला और अन्य लोगों के साथ मड़ियांव गांव में राधाकृष्ण मंदिर के पास पहुंचे। आरोप है कि कथित विक्रेताओं ने जमीन के बयाने के तौर पर 11.50 लाख रूपए गिनकर ले लिए, लेकिन काफी देर तक कागजात देने में टालमटोल करते रहे। जब कागज दिखाने का दबाव बनाया गया तो आरोपियों ने मारपीट की और डॉ. आदेश की गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद आरोपी रुपये लेकर फरार हो गए। एसीपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला मारपीट का प्रतीत हो रहा है। कथित आरोपियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल पीड़ित की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *