एम्स डॉक्टर से छेड़खानी करने वाले तीनों आरोपी अरेस्ट, पुलिस का फास्ट एक्शन…बाइक भी बरामद

एम्स डॉक्टर से छेड़खानी करने वाले तीनों आरोपी अरेस्ट, पुलिस का फास्ट एक्शन…बाइक भी बरामद

गोरखपुर में एम्स की मेडिकल स्टूडेंट से छेड़खानी और बैड टच करने के मामले में एम्स पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 52/2026 धारा 74,296(a),351(3),352 भा0न्या0सं0 पंजीकृत किया गया, और तत्काल एक्शन लेते हुए अभियुक्त सूरज गुप्ता पुत्र राजू गुप्ता पता उमा नगर थाना कोतवाली देवरिया, और अमृत विश्वकर्मा पुत्र विजयशंकर पता रामनाथ उत्तरी देवरिया, गोरखपुर के कैंट क्षेत्र निवासी आदित्य राजपुत को थाना एम्स पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया, इनकी बाइक भी बरामद कर ली गई है।

जानिए पूरा मामला

गोरखपुर एम्स की महिला डॉक्टर के साथ छेड़खानी और बैडटच का मामला सामने आया है। शहर के ओरियन मॉल से लौटते समय तीन युवकों ने नागालैंड की महिला डॉक्टर का करीब डेढ़ किलोमीटर तक पीछा करते हुए गंदे कमेंट करते रहे।

एक युवक ने लेडी डॉक्टर को डराते हुए अपनी शर्ट उतार दी। एम्स के गेट नंबर 2 के करीब पहुंचने पर युवक ने लेडी डॉक्टर को बैड टच किया। पीड़िता के चिल्लाने पर आरोपी भागे। घटना 22 फरवरी को रात 8 बजे की है। कैंपस पहुंचने के बाद डॉक्टर ने नॉर्थ ईस्ट फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर्स (नाफोर्ड ) में इसकी शिकायत की। इसके बाद नाफोर्डएम्स ने मुख्यमंत्री कार्यालय को टैग करते हुए X हैंडल पर पोस्ट किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *