बिहार बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया यह हर परिवार को अवसर प्रदान करने वाला

बिहार बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया यह हर परिवार को अवसर प्रदान करने वाला

भास्कर न्यूज| शिवहर भाजपा पार्टी कार्यालय में रविवार को जिलाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह की मौजूदगी में रीगा विधायक बैद्यनाथ प्रसाद ने बिहार बजट पर प्रसेवार्ता किया। बताया कि बिहार का बजट संपूर्ण समावेशी व विकास को बढ़ावा देने वाला बजट है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी ने बिहार की समृद्धि के पथ पर ले जाने के लिए जो बजट पेश किया है, इससे विकसित बिहार का संकल्प दिख रहा है। रीगा विधायक ने बताया कि बिहार बजट में सभी वर्गों को ख्याल रखा गया है। यह बजट प्रत्येक परिवार के अवसर प्रदान करने वाला है। प्रत्येक प्रखंड में आदर्श विद्यालय तथा डिग्री कॉलेज की स्थापना का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बिहार बजट के योजनाओं का आंकड़ा प्रस्तुत किया। कहा कि यह विकसित बिहार का संकल्प पूरा करने वाले बजट है। न्याय के साथ विकास के सिद्धांत पर आधारित इस बजट में सभी क्षेत्रों तथा किसान, उद्यमियों, युवाओं एवं महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गों को ख्याल रखा गया है। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि यह बजट 47,000 करोड़ रुपए से अधिक का है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 30,000 करोड़ रुपए से अधिक है। अगले 5 वर्षों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उचित प्रबंधन कर युवाओं को नौकरी और रोजगार देने के कार्य प्रारंभ कर दिए गए हैं। जबकि प्रदेश मीडिया प्रभारी संगीता सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत हर घर की एक महिला को रोजगार के लिए 2 लाख की सहायता का भी प्रावधान किया गया है। यह बजट प्रत्येक युवक के कौशल विकास और महिलाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्यों को पूरा करेगा। मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री राजेश कुमार उर्फ राजू जी, मीडिया प्रभारी संजय तिवारी, जिला उपाध्यक्ष राजीव पांडे, आदित्य कुमार सिंह, रवि शंकर सिंह, नितेश गिरी, बजरंगी सिंह, रत्नेश सोनी आदि मौजूद रहे। भास्कर न्यूज| शिवहर भाजपा पार्टी कार्यालय में रविवार को जिलाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह की मौजूदगी में रीगा विधायक बैद्यनाथ प्रसाद ने बिहार बजट पर प्रसेवार्ता किया। बताया कि बिहार का बजट संपूर्ण समावेशी व विकास को बढ़ावा देने वाला बजट है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी ने बिहार की समृद्धि के पथ पर ले जाने के लिए जो बजट पेश किया है, इससे विकसित बिहार का संकल्प दिख रहा है। रीगा विधायक ने बताया कि बिहार बजट में सभी वर्गों को ख्याल रखा गया है। यह बजट प्रत्येक परिवार के अवसर प्रदान करने वाला है। प्रत्येक प्रखंड में आदर्श विद्यालय तथा डिग्री कॉलेज की स्थापना का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बिहार बजट के योजनाओं का आंकड़ा प्रस्तुत किया। कहा कि यह विकसित बिहार का संकल्प पूरा करने वाले बजट है। न्याय के साथ विकास के सिद्धांत पर आधारित इस बजट में सभी क्षेत्रों तथा किसान, उद्यमियों, युवाओं एवं महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गों को ख्याल रखा गया है। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि यह बजट 47,000 करोड़ रुपए से अधिक का है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 30,000 करोड़ रुपए से अधिक है। अगले 5 वर्षों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उचित प्रबंधन कर युवाओं को नौकरी और रोजगार देने के कार्य प्रारंभ कर दिए गए हैं। जबकि प्रदेश मीडिया प्रभारी संगीता सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत हर घर की एक महिला को रोजगार के लिए 2 लाख की सहायता का भी प्रावधान किया गया है। यह बजट प्रत्येक युवक के कौशल विकास और महिलाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्यों को पूरा करेगा। मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री राजेश कुमार उर्फ राजू जी, मीडिया प्रभारी संजय तिवारी, जिला उपाध्यक्ष राजीव पांडे, आदित्य कुमार सिंह, रवि शंकर सिंह, नितेश गिरी, बजरंगी सिंह, रत्नेश सोनी आदि मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *