सीहोर स्थित ऑल सेंट्स चर्च को एशिया के सबसे सुंदर चर्चों में गिना जाता है। क्रिसमस पर्व के मौके बुधवार सुबह 10 बजे यहां विशेष प्रार्थना हुई। श्रद्धालु प्रभु यीशु के जन्म का उत्सव प्रेम, शांति और सेवा के संदेश के साथ मना रहे हैं। इस ऐतिहासिक चर्च का निर्माण साल 1834 में जेडब्ल्यू ओसबार्न ने अपने दिवंगत भाई की याद में करवाया था। पूरे 27 वर्षों की मेहनत के बाद यह भोपाल रियासत का पहला चर्च बनकर तैयार हुआ। सीवन नदी के किनारे स्थित इस चर्च में पहली प्रार्थना सभा साल 1860 में आयोजित की गई थी। तब से यह मसीही समाज के लिए आस्था और धार्मिक परंपराओं का महत्वपूर्ण केंद्र बना हुआ है। भव्य वास्तुकला और प्राकृतिक सौंदर्य ऑल सेंट्स चर्च की वास्तुकला स्कॉटलैंड के चर्चों से प्रेरित है। इसकी लाल पत्थरों की दीवारें और नक्काशी स्कॉटिश शैली की झलक देती हैं। चारों ओर लगे बांसों के झुरमुट इसकी प्राकृतिक सुंदरता को और बढ़ाते हैं। क्रिसमस पर विशेष आयोजन और सजावट हुए क्रिसमस पर्व पर चर्च परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों और सजावट से सजाया जाता है। श्रद्धालु यहां सुबह से लेकर मध्यरात्रि तक प्रार्थनाओं और सामूहिक पूजा में शामिल होते हैं। चर्च की भव्यता देखने दूर-दूर से पर्यटक भी आते हैं।


