भदोही नगर के मलिकाना मोहल्ला स्थित मैदान में रविवार रात गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर दानिश सिद्दीकी फैंस क्लब द्वारा ‘एक शाम कौमी एकता के नाम’ आल इंडिया मुशायरा का आयोजन किया गया। इस दौरान शायरों ने अपनी शेरो-शायरी, गीतों और गजलों से देश के स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में हास्य-व्यंग्य भी प्रस्तुत किए गए, जिसने श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। मुशायरे की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। मुशायरे में देश के विभिन्न हिस्सों से आए कई नामचीन शायरों ने अपनी प्रस्तुति दी। इनमें शाहजादा कलीम प्रतापगढ़ी, इल्मा हाशमी दिल्ली, डॉ. शाद मशर्की मिर्जापुरी, जुल्फेकार सैफी लखनऊ, बेलाल सहारनपुर, रौशन हबीबी रौशनी झारखंड, कैसर जौनपुरी, आरिफ जाफरी रायबरेली, रेहान हाशमी भदोही, रिक अदा फिरोजाबाद, निजाम बनारसी, शारिक फूलपुर, हसन सोनभद्री दिल्ली, अखिलेश द्विवेदी प्रयागराज, जमजम रामनगरी और तौसिफ कैसियस शामिल थे। भदोही के उस्ताद शायर साबिर जौहरी ने मुशायरे की सदारत की, जबकि रज्जब शेरवानी आजमगढ़ ने निजामत का दायित्व संभाला। मुशायरे के आयोजक और कन्वीनर, पूर्व सभासद मो. दानिश सिद्दीकी को विधायक जाहिद बेग, पूर्व पालिकाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दीकी और वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. शफात इमाम सिद्दीकी ने सम्मानित किया। उन्होंने ऐसे आयोजनों के लिए दानिश सिद्दीकी का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें विधायक जाहिद बेग, पूर्व पालिकाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दीकी, सीईपीसी उपाध्यक्ष असलम महबूब, सीईपीसी सीओए सदस्य इम्तियाज अहमद, डॉ. शफात इमाम सिद्दीकी, बार एसोसिएशन अध्यक्ष महेंद्र बिंद, कालीन निर्यातक एजाज अंसारी, सपा प्रवक्ता नाहिद लारी खां, सपा नेता हाजी सुहैल अंसारी, भाजपा नेता महबूब बेग, राकेश तिवारी पप्पू, जदयू नेता डीएम सिंह गहरवार, कांग्रेस नेता मुशीर इकबाल और समाजसेवी शरद शर्मा प्रमुख थे। इन्हें शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सैयद जाकिर हुसैन, फिरोज सिद्दीकी, फरीद खां, जमील अंसारी, शाहनवाज बेग, अर्सलान खां, एहसान खां, जफर आदिल खां, सैयद शम्स, निसार सिद्दीकी, सलाउद्दीन सिद्दीकी, समशाद हसन खां, आदिल सिद्दीकी और हसन खां सहित कई अन्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


