एक जिला-एक खेल ‘पंच गौरव’ तहत यहां श्रीजय भवानी स्पोर्ट्स क्लब मैदान में 22 से 28 फरवरी तक ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर शुक्रवार को प्रतियोगिता का पोस्टर का विमोचन किया गया। प्रतियोगिता में कई राज्यों की टीमें भाग लेंगी, जिससे जिले को राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर एक नई पहचान मिलेगी। जिला खेल अधिकारी मनोज शर्मा, टूर्नामेंट कमेटी अध्यक्ष लोकेश शर्मा, क्लब अध्यक्ष राजेश डगलाव एवं क्लब महासचिव अमरेश जाकड़ ने प्रतियोगिता की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं आयोजन के बारे में जानकारी दी। ये टीमें शामिल होंगी टूर्नामेंट में मां कामाख्या (पटना), गढ़वाल क्लब (देहरादून), एक्वा क्लब (रांची), वेस्टर्न रेलवे (रतलाम), एफसीआई (दिल्ली), किराड़ स्टार (हैदराबाद), जेबीएम यूनाइटेड (कोल्हापुर), घोसी ब्रदर्स (इंदौर), संधू क्लब (चंडीगढ़), नोएडा एफसी (हरियाणा सिटी), राम मोहम्मद सिंह आजाद क्लब (बांदीकुई), डीएफए दौसा एवं मेजबान श्री जय भवानी स्पोर्ट्स क्लब की टीमें भाग लेंगी। आयोजकों ने बताया कि ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट खेल प्रेमियों के लिए रोमांचक मुकाबलों का मंच बनेगा। प्रतियोगिता के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी।


