सप्लाई प्रभावित होने से सरसों समेत सभी खाद्य तेल चढ़े

जयपुर | ईरान-इजरायल युद्ध के कारण आयातित खाद्य तेल की सप्लाई प्रभावित होने और जहाजों का किराया बढ़ने के मद्देनजर खाद्य तेल में तेजी का रुख बन गया। इसके चलते शनिवार को जयपुर मंडी में सरसों मिल डिलीवरी 75 रुपए क्विंटल मजबूत हो गई। जबकि, सरसों कच्ची घाणी तेल 250 रुपए क्विंटल चढ़ गया। कांडला पोर्ट पर पाम ऑयल और सोया रिफाइंड तेल में 200 रुपए क्विंटल की तेजी रही। इससे कोटा सोया रिफाइंड तेल 150 और मूंगफली तेल 250 रुपए क्विंटल महंगा हो गया। सामान्य कारोबार से अनाज, ग्वार सीड, चना व दाल-दलहन व चीनी के भाव स्थिर रहे। अनाज: गेहूं मिल डिलीवरी 2440-2450, गेहूं दड़ा 2440-2450, मक्का लाल 1900-2100, बाजरा 1800-2000, ज्वार पीली 2800-2900, जौ लूज 1900-2000 रुपए प्रति क्विंटल। गुड़-चीनी: चीनी 4220-4550, गुड़ 4100-4500 रुपए प्रति क्विंटल टैक्स पेड। दाल-दलहन: मूंग मिल डिलीवरी 2000-7500, मोठ 4500-5000, चौला 4000-4500, उड़द 7500-8000, चना जयपुर लाइन 5400-5600, मूंग मोगर 8000-10000, मूंग छिलका 7500-8500, उड़द मोगर 7000-10000, अरहर दाल 7000-10000, चना दाल मीडियम 6300-6350, चना दाल बोल्ड 7250-7300 रुपए प्रति क्विंटल। तेल-तिलहन: सरसों 42 प्रतिशत कंडीशन सरसों मिल डिलीवरी 6800-6805, सरसों कच्ची घाणी तेल 13700, कांडला पोर्ट पाम ऑयल 13400-134 50-कांडला पोर्ट सोया रिफाइंड 13650-13700, कोटा सोया रिफाइंड 13800-13850, मूंगफली तेल बीकानेर 15450-15500 रुपए प्रति क्विंटल। ग्वार व ग्वारगम: ग्वार जयपुर लाइन 5130-5200, ग्वारगम जोधपुर ़9800 रुपए प्रति क्विंटल।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *