अलीगंज पुलिस ने 2 शराब तस्कर पकड़े:41 पव्वा अवैध देशी शराब बरामद, केस दर्ज

अलीगंज पुलिस ने 2 शराब तस्कर पकड़े:41 पव्वा अवैध देशी शराब बरामद, केस दर्ज

एटा जिले की अलीगंज पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 41 पव्वा अवैध देशी शराब बरामद की। यह कार्रवाई चेकिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों से की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक एटा के निकट पर्यवेक्षण में अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध यह अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना अलीगंज पुलिस को यह सफलता मिली। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान कायम सिंह पुत्र बालकराम और मुरसद पुत्र जावेद के रूप में हुई है। दोनों ग्राम दाउदगंज, थाना अलीगंज, जिला एटा के निवासी हैं। पुलिस ने कायम सिंह से 21 पव्वा और मुरसद से 20 पव्वा अवैध देशी शराब जब्त की। अभियुक्तों के खिलाफ थाना अलीगंज में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इस गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक मनीष कुमार, उपनिरीक्षक कपिल कुमार, कांस्टेबल अरविंद कुमार, कांस्टेबल अजय कुमार और कांस्टेबल रोहताश कुमार शामिल थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *