राजस्थान में फिर आंधी-बारिश का अलर्ट:जयपुर का पारा चढ़ा, रेगिस्तान जिलों में बादल छाए, धूलभरी हवा चली, जानें- कब होगी बरसात

राजस्थान में फिर आंधी-बारिश का अलर्ट:जयपुर का पारा चढ़ा, रेगिस्तान जिलों में बादल छाए, धूलभरी हवा चली, जानें- कब होगी बरसात

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में 28 मार्च को 8 जिलों में आंधी-बारिश का दौर फिर से शुरू होने का अलर्ट जारी किया है। 25 से 27 मार्च तक प्रदेश में कुछ स्थानों पर बादल छाए रहने, जबकि अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। राजस्थान में चल रहा आंधी-बारिश का दौर मंगलवार को धीमा रहा। पश्चिमी जिलों में एक कमजोर वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से बादल छाए रहे। जैसलमेर, बाड़मेर सहित कुछ इलाकों में हल्की धूलभरी हवा चली। तापमान में भी बढ़ोतरी हुई। जयपुर में धूप खिली, पारा 4 डिग्री चढ़ा जयपुर में सुबह से आसमान साफ रहा और दिन में धूप रही। यहां दिन का अधिकतम तापमान 4 डिग्री चढ़कर 33 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ। जयपुर में सुबह-शाम हल्की ठंडक रही, जबकि दिन में हल्की हवा चलने से भी मौसम सुहावना रहा। अधिकतर शहरों में दिन का तापमान सामान्य से नीचे रिकॉर्ड हुआ। कमजोर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से जैसलमेर, बाड़मेर, जालोर, सिरोही, श्रीगंगानगर, बीकानेर, जोधपुर समेत कई जिलों धूप नहीं निकली। बादल छाए रहे। 28 मार्च को फिर बदलेगा मौसम मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ राज्य के पश्चिमी हिस्से पर एक्टिव है, जिसके प्रभाव से सरहदी जिलों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, जबकि शेष हिस्से में मौसम साफ रहेगा। जबकि 28 मार्च को एक वेस्टर्न डिर्स्टबेंस एक्टिव होगा, जिसके असर से प्रदेश में कई स्थानों पर मौसम में बदलाव आएगा और बादल छाने के साथ कुछ स्थानों पर आंधी-बारिश का दौर शुरू होगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *