कानपुर में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट:अगले 72 घंटे में बदलेगा मौसम, 3 दिन घना कोहरा भी रहेगा; गलन बढ़ी

कानपुर में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट:अगले 72 घंटे में बदलेगा मौसम, 3 दिन घना कोहरा भी रहेगा; गलन बढ़ी

कानुपर में आने वाले 72 घंटों में बारिश होगी। ओले गिरने का भी अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार, नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इसी के साथ एक एंटी साइक्लोन बना है, जिसकी वजह से अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। जिसके कारण बूंदाबादी हो सकती है। वहीं पिछले 24 घंटे में अधिकतम पारा 4.1 डिग्री सेल्सियस गिर गया। जो 14.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम पारा 1.9 डिग्री गिरकर 9.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो कि सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि आने वाले तीन दिनों तक घना कोहरा पड़ सकता है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते उत्तर पश्चिमी हवाएं गलन बढ़ाएंगी। दिन में भी तापमान गिरेगा, धूप नरम रहेगी। 29 ट्रेनें देरी से आईं कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर भी असर डाला है। शनिवार को 29 ट्रेनें तय समय से घंटों की देरी से कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पहुंची, जिसमें प्रीमियम ट्रेनें भी शामिल हैं। लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस (12003) 1.59 घंटे, अयोध्या कैंट से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस (22425) 01.26 घंटे, बनारस से अगरतला जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस (20175) 01.47 घंटे, नई दिल्ली से लखनऊ जंक्शन जाने वाली तेजस एक्सप्रेस (82502) तय समय से 06.46 घंटे लेट रही। इसके अलावा नई दिल्ली से हावड़ा जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस (12302) 05.11 घंटे, नई दिल्ली से राजेंद्र नगर पटना जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस (12310) 02.01 घंटे देरी से कानपुर सेंट्रल आई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *