मुजफ्फरपुर के अलग-अलग इलाकों में आज(शनिवार) तीन घंटे तक बिजली कटेगी। मेंटेनेंस वर्क को लेकर नयाटोला पावर सब स्टेशन(पीएसएस) से सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक सप्लाई बाधित रहेगी। इस दौरान एबी स्विच की मरम्मत की जाएगी। साथ ही पुराने स्विच को बदला जाएगा। जिससे भविष्य में बिजली फॉल्ट की समस्या कम होगी। शटडाउन के कारण नयाटोला और गन्नीपुर फीडर से जुड़े इलाकों में सप्लाई प्रभावित रहेगी। कमाभाग रोड, चांदलोक चौक, लेनिन चौक रोड, शुक्ला गली, पंखा टोली, सराय सैद गली, यूनिवर्सिटी इलाका, डम्मू चौक और मिश्रा टोला सहित आसपास के इलाकों में बिजली गुल रहेगी। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यह मेंटनेंस कार्य नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। अधिकारियों ने सहयोग की अपील करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बिजली से जुड़ा कार्य समय से निपटा लें। पानी स्टोर करके रख लें। असुविधा के लिए खेद है। मेंटेनेंस वर्क पूरा होते ही बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी। मुजफ्फरपुर के अलग-अलग इलाकों में आज(शनिवार) तीन घंटे तक बिजली कटेगी। मेंटेनेंस वर्क को लेकर नयाटोला पावर सब स्टेशन(पीएसएस) से सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक सप्लाई बाधित रहेगी। इस दौरान एबी स्विच की मरम्मत की जाएगी। साथ ही पुराने स्विच को बदला जाएगा। जिससे भविष्य में बिजली फॉल्ट की समस्या कम होगी। शटडाउन के कारण नयाटोला और गन्नीपुर फीडर से जुड़े इलाकों में सप्लाई प्रभावित रहेगी। कमाभाग रोड, चांदलोक चौक, लेनिन चौक रोड, शुक्ला गली, पंखा टोली, सराय सैद गली, यूनिवर्सिटी इलाका, डम्मू चौक और मिश्रा टोला सहित आसपास के इलाकों में बिजली गुल रहेगी। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यह मेंटनेंस कार्य नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। अधिकारियों ने सहयोग की अपील करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बिजली से जुड़ा कार्य समय से निपटा लें। पानी स्टोर करके रख लें। असुविधा के लिए खेद है। मेंटेनेंस वर्क पूरा होते ही बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी।


