एमपी में अगले कुछ घंटों में 8 जिलों में ओलावृष्टि और बारिश का अलर्ट

एमपी में अगले कुछ घंटों में 8 जिलों में ओलावृष्टि और बारिश का अलर्ट

MP Weather: मध्यप्रदेश का मौसम एक बार फिर बिगड़ गया है, शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे हैं। शनिवार को ग्वालियर, राजगढ़ और बैतूल जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है। वहीं अगले कुछ घंटों में भी प्रदेश के 8 जिलों में ओले-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण छत्तीसगढञ और निकटवर्ती क्षेत्रों में माध्य समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है।

इन जिलों में अलर्ट जारी

ऑरेंज अलर्ट- मौसम विभाग ने रविवार सुबह 8.30 बजे तक के लिए जो बुलेटिन जारी किया है उसमें नीमच, मुरैना, श्योपुर, सतना, कटनी पन्ना, दमोह और मैहर जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

येलो अलर्ट- भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, पांढुर्णा और झाबुआ में झंझावात और वज्रपाल, झोंकेदार हवाएं 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने का अलर्ट जारी किया है।

ये मौसमी प्रणालियां सक्रिय

  • पश्चिमी विक्षोभ, एक चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में मध्य पाकिस्तान और निकटवर्ती क्षेत्रों पर माध्य समुद्र तल से 3.1 से 9.6 किमी की ऊंचाई के बीच अवस्थित है।
  • एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण, पंजाब और उसके निकटवर्ती क्षेत्रों में समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है।
  • एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण, छत्तीसगढ़ ओर निकटवर्ती क्षेत्रों में माध्य समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है।
  • उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम, लगभग 232 किमी/घंटा की गति से माध्य समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊंचाई पर उत्तर भारत के ऊपर बह रही है।
  • एक नया पश्चिमी विक्षोभ 07 अप्रैल से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है।

ग्वालियर और बैतूल समेत कई जिलों में गिरे ओले

शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे। ग्वालियर, बैतूल के मुलताई, राजगढ़, सागर, श्योपुर में तेज गति से ओले गिरे। ग्वालियर शहर में 5 मिनट तक तीव्र गति से ओले की बरसात हुई। वहीं, बैतूल के मुलताई में बड़े साइज के ओलों से सड़क पर सफेद चादर ढक गई। सागर में भी दोपहर बाद तेज बारिश हुई, शहर सहित ग्रामीण इलाकों में ओले गिरे। राजगढ़ के पीलूखेड़ी क्षेत्र में सहित अन्य इलाकों में ओले गिरे। इसके अलावा नर्मदापुरम जिले में बारिश के साथ ओले गिरे। करीब 15 से 20 मिनट तक बारिश हुई। ओलावृष्टि के कारण इन जिलों के किसानों के लिए मौसम विभाग ने गाइडलाइन जारी की है। किसानों की फसलों पर अचानक बदले मौसम ने खतरा बढ़ा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *