हिमाचल में आज घने कोहरे का अलर्ट:अगले 4 दिन खिलेगी धूप, ठंड में मिलेगी राहत, 9 फरवरी से फिर बारिश-बर्फबारी

हिमाचल में आज घने कोहरे का अलर्ट:अगले 4 दिन खिलेगी धूप, ठंड में मिलेगी राहत, 9 फरवरी से फिर बारिश-बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश में बारिश-बर्फबारी थमने के बाद आज 6 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने यह अलर्ट ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी, सोलन और सिरमौर जिला के निचले इलाकों को जारी किया है। इन जिलों में सुबह 10 बजे तक कोहरे के कारण विजिबिलिटी 50 मीटर से भी नीचे गिर सकती है। इसे देखते हुए वाहन चालकों को सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में अगले 5 दिन मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। इससे ठंड से राहत मिलेगी और तापमान में पांच से छह डिग्री सेल्सियस का उछाल आएगा। 6 फरवरी को चंबा और लाहौल स्पीति के अधिक ऊंचे क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी जरूर हो सकती है। मगर ज्यादातर भागों में मौसम साफ रहेगा। 9 को फिर बारिश-बर्फबारी 8 फरवरी को फिर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। इस दिन भी चंबा और लाहौल स्पीति के अधिक ऊंचे पहाड़ों पर हल्का हिमपात हो सकता है। मगर 9 फरवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस दोबारा स्ट्रान्ग होकर बरसेगा। इस दिन पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश-बर्फबारी होगी। 7 दिन में सामान्य से 116% ज्यादा वर्षा प्रदेश में बीते एक सप्ताह के दौरान सामान्य से 116 प्रतिशत ज्यादा बादल बरसे है। मौसम विभाग के अनुसार, 27 जनवरी से 3 फरवरी के बीच 20.5 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है, लेकिन इस बार 44.2 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है। ऊना जिला में सामान्य की तुलना में 417 प्रतिशत ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं पूरे विंटर सीजन यानी एक जनवरी से 3 फरवरी के बीच भी नॉर्मल से 11 फीसदी ज्यादा बादल बरसे है। इस अवधि में 91.3 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है, लेकिन इस बार 101.3 मिलीमीटर बादल बरस चुके हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *