Actress Aarti Chhabria: फिल्म इंडस्ट्री से आये दिन एक्टर्स कास्टिंग काउच का खुलासा करते रहते हैं। खासतौर पर फ़िल्मी दुनिया की कई एक्ट्रेसेस ने डायरेक्टर या प्रोड्यूसर्स को लेकर कास्टिंग काउच के राज खोले हैं और फिल्म जगत में भेदभाव पर भी बात की है। इन एक्ट्रेसेस ने काम देने के बहाने यौन शोषण होने जैसे गंभीर मुद्दों पर भी बात है। इतना ही नहीं, कई कलाकारों ने आरोप लगाते हुए खुलासा किया है कि मेकर्स अपनी मर्जी से फिल्म में सीन काटना और कम सीन देना जैसे काम भी किये हैं। इस लिस्ट में अब एक और एक्ट्रेस का नाम जुड़ गया है जिसने अपने दौर के कई बड़े एक्टर्स के साथ स्क्रीन शेयर की है।
43 साल की आरती छाबड़िया फिल्मों में अक्षय कुमार, शाहिद कपूर, गोविंदा जैसे कई बड़े एक्टर्स के साथ काम कर चुकी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस आरती छाबड़िया ने बोनी कपूर और दिवंगत सतीश कौशिक पर कई गंभीर आरोप लगाए। इतना ही नहीं उन्होंने फिल्म जगत के काले सच का भी खुलासा किया। जानकरी के लिए बता दें कि फिल्मों में काम न मिलने के चलते आरती छाबड़िया ने इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी।
आरती छाबड़िया ने बोनी कपूर और दिवंगत सतीश कौशिक पर आरोप लगाए (Actress Aarti Chabria on Satish Kaushik)
आरती छाबड़िया ने बीते दिन अल्फा टॉक पॉडकास्ट को दिए इंटरव्यू में कहा कि ‘हर बॉलीवुड कहानी ग्लैमरस नहीं होती’। उन्होंने बताया कि उनके कई रोल फिल्मों से कट कर दिए गए या हटा दिए गए।’ इस पर बात करते हुए उन्होंने इसे इंडस्ट्री की हकीकत का अहम हिस्सा बताया, और उन्होंने ये भी बताया कि इन सबसे उन्हें अपने फ़िल्मी करियर में कई बार जूझना पड़ा। इसके आगे उन्होंने ये भी कहा कि कई फिल्मों में उनके सीन फाइनल कट में हटा दिए गए। जबकि उनका रोल काफी अहम था।
आरती छाबड़िया ने कहा, “मेरे रोल कई बार काटे या कम किए गए हैं। टाइटल रोल निभाने के बावजूद मैं फिल्म में नजर ही नहीं आई। कई फिल्मों में मेरे सीन काट दिए गए, गाने शूट होने के बाद हटा दिए गए। ‘मिलेंगे मिलेंगे’ में शाहिद कपूर के साथ मेरा पूरा गाना था, लेकिन उसे हटा दिया गया।”
आरती छाबड़िया ने आगे कहा, “बोनी कपूर उस फिल्म के प्रोड्यूसर थे और दिवंगत सतीश कौशिक ने फिल्म का निर्देशन किया था। आपको नहीं पता ये फैसले क्यों लिए जाते हैं। हम एक्टर्स हमेशा प्रोड्यूसर के फैसले का सम्मान करते हैं और मुझे कोई पछतावा नहीं है।” इस फिल्म में करीना कपूर खान लीड रोल में थीं।
‘पार्टनर’ फिल्म में काटा गया मेरा रोल (Arti Chhabaria scenes cut in films)
आरती छाबड़िया ने आगे बताया, “वो अकेली फिल्म नहीं थी, कई फिल्मों में मेरे रोल अलग-अलग वजहों से काट दिए गए। ‘पार्टनर’ में मेरा रोल जैसा होना था, वैसा नहीं रहा; वो एक कैमियो था, लेकिन फाइनल कट में उससे भी छोटा हो गया। अच्छी बात ये रही कि फिल्म हिट रही, मुझे कोई अफसोस नहीं है। ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’, ‘आवारा पागल दीवाना’ में भी ऐसा हुआ. आखिर में फिल्म चल गई, यही मायने रखता है।”

आरती छाबड़िया ‘पार्टनर’, ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’, ‘आवारा पागल दीवाना’, ‘शादी नंबर 1’ और ‘हे बेबी’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। गौरतलब है कि साल 2010 में आई शाहिद कपूर की ‘मिलेंगे मिलेंगे’ में आरती छाबड़िया आखिरी बार नजर आईं थीं और उसके बाद उन्होंने फिल्मों को अलविदा कह दिया। करीब 9 साल बाद 2019 में एक्ट्रेस ने ऑस्ट्रेलिया के एक चार्टर्ड अकाउंटेंट विशारद बीडासी से शादी की और अपनी शादीशुदा जिंदगी में मशगूल हो गईं।जानकारी के लिए बता दें कि 4 मार्च, 2024 को उन्होंने बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने युववान रखा है।
फ़िल्मी करियर की शुरुआत
साल 2001 में उन्होंने लज्जा से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली आरती छाबड़िया ने मात्र 3 साल की उम्र से एडवर्टीजमेंट के लिए काम करना शुरू किया था, और अपने करियर में उन्होंने 300 से ज्यादा विज्ञापनों के लिए मॉडलिंग की। इसके अलावा, साल 1999 में आरती मिस इंडिया वर्ल्डवाइड पेजेंट की विनर बनीं. आरती छाबड़िया अदनान सामी और सुखविंदर सिंह के साथ म्यूजिक एलबम्स में भी काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वो ‘आवारा पागल दीवाना’ में भी अक्षय कुमार के अपॉजिट दिखाई दीं।


