Akhilesh Yadav’s Kannauj visit: कन्नौज में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा वह दल है जिसने कभी भारत का झंडा नहीं अपनाया है। उनके संघी साथी अनरजिस्टर्ड अंडरग्राउंड लोगों ने भारत का झंडा कभी स्वीकार नहीं किया है। यह न तो समाजवादी है और न ही संविधान को मानने वाले हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि 2027 की तैयारी करनी है कन्नौज में तीन सिम जितनी है भारतीय जनता पार्टी जब हार जाती है तो इलेक्शन कमीशन से मिलकर साजिश और षड्यंत्र करती है।
सपा महिलाओं को आरक्षण और सम्मान देने के पक्ष में
उत्तर प्रदेश की कन्नौज पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी महिलाओं को आरक्षण सम्मान अधिकार मिलने के पक्ष में है। लेकिन जब आबादी के हिसाब से देने की बात हो रही है तो 2011 का आधार क्यों लिया जा रहा है।अब 2026 चल रही है ऐसे में भाजपा की नियत आरक्षण देने की नहीं है।
गैस सिलेंडर का वजन कम
अखिलेश यादव ने कहा कि वह चाहते हैं कि जल्द से जल्द युद्ध खत्म हो। समाजवादी लोग युद्ध के खिलाफ है। युद्ध खत्म होने से हमारी अर्थव्यवस्था भी सुधरेगी। गैस सिलेंडर के लिए लाइन लग रही है। बीजेपी सरकार खाली सिलेंडर तो दे सकती है लेकिन भारत सिलेंडर नहीं दे पा रही। खाद की बोरी से खाद की चोरी कर ली गई है। गैस सिलेंडर में भी वजन कम निकलेगा।
… सुनने में आया केरोसिन तेल फिर बिकने लगा
अखिलेश यादव ने कटाक्ष किया और बोले सुनने में आया है कि केरोसिन तेल फिर बिकने लगा है। इंडक्शन भी बिकने लगा है। जिस समय चुनाव खत्म हो जाएगा, डीजल पेट्रोल की कीमतें भी बढ़ जाएंगी। उन्होंने बड़ा बयान दिया और बोले लोग प्रीपेड मीटर के पीड़ित हैं। अखिलेश यादव निजी कार्यक्रम के लिए कन्नौज आए थे। इस मौके पर उन्हें
बीजेपी को हटा
बीजेपी साजिश रच रही
भाजपा की साजिश कामयाब नहीं होगी। बंगाल में फोर्स भी लगा दी, अधिकारी भी पोस्ट कर दिए, उसके बावजूद भी बंगाल की जनता ममता बनर्जी को जिता रही है।” अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी की बुराई करने की कोई जरूरत नहीं है। अब एक ही लक्ष्य बीजेपी को हटाने का होना चाहिए। बीजेपी के हटने के बाद ही लोकतंत्र बचेगा और रोजगार मिलेगा, महंगाई भी हट जाएगी।
पत्रकारों को मालिक बनाने का दिया आश्वासन
एक सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि अभी आस्तीनी चैनल से बचने की आवश्यकता है। यह आस्तीनी चैनल छोटे चैनलों को खा जा रहे हैं। छोटे चैनलों के लिए विशेष योजना चलाई जाएगी। बीबीसी का उदाहरण देते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भविष्य में पत्रकारों को मालिक बनाने का काम किया जाएगा। जो पत्रकार मालिकों के नीचे काम कर रहे हैं, कभी-कभी उनकी नौकरी छीन ली जाती है। जितनी सच्चाई से हम न्यूज़ लिखेंगे, उतना ही प्रशासन अच्छा होगा। बीजेपी के लोग सिस्टम और एडमिनिस्ट्रेशन को खा जा रहे हैं।
कन्नौज में अखिलेश यादव ने कहा कि केरोसिन तेल फिर बिकने लगा


