‘बेईमान पार्टी है भाजपा’, SIR पर भी अखिलेश यादव ने उठाए सवाल; बोले-BJP सरकार से सभी वर्ग परेशान

‘बेईमान पार्टी है भाजपा’, SIR पर भी अखिलेश यादव ने उठाए सवाल; बोले-BJP सरकार से सभी वर्ग परेशान

Akhilesh Yadav On BJP: समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर प्रदेश में चल रही SIR प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। सपा प्रमुख ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट से लेकर बूथ तक सतर्क रहने की जरूरत है।

‘सभी कार्यकर्ता सतर्क और सावधान रहें’

अखिलेश यादव ने मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण (SIR) पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश देते हुए कहा कि जिन नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं, उन्हें अनिवार्य रूप से जुड़वाया जाए। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता सतर्क और सावधान रहें।

मुख्यमंत्री द्वारा ‘चार करोड़ वोट कटने’ संबंधी बयान को लेकर सपा प्रमुख ने कहा, ” उसी समय अधिकारियों को बेईमानी का संकेत दे दिया गया था। वर्तमान में सामने आ रहे आंकड़ों और डेटा के बाद चुनाव आयोग और प्रशासन को अपनी विश्वसनीयता साबित करनी होगी।”

‘….SIR की प्रक्रिया का औचित्य ही समाप्त हो जाएगा’

इस दौरान उन्होंने उम्मीद जताई कि चुनाव आयोग, मैपिंग ऐप और आयोग की तकनीकी सहायता करने वाली कंपनियां निष्पक्षता के साथ कार्य करेंगी। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर राज्य निर्वाचन आयोग और केंद्रीय निर्वाचन आयोग के मतदाता आंकड़ों में अंतर सामने आता है तो SIR की प्रक्रिया का औचित्य ही समाप्त हो जाएगा।

अखिलेश यादव का BJP पर तीखा हमला

BJP पर तीखा हमला करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, ” BJP एक बेईमान पार्टी है, जो हर स्तर पर भ्रष्टाचार और अनैतिकता को बढ़ावा देती है। मतदाता सूची को लेकर चल रहे SIR पर कड़ी नजर रखी जाए।” उन्होंने BJP को बेईमान और भ्रष्टाचार में लिप्त पार्टी बताते हुए कहा कि वह हर स्तर पर लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को कमजोर कर रही है।

SIR पर चौकसी बनाए रखने की अपील

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और PDA प्रहरियों से मतदाता सूची और SIR पर चौकसी बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि BJP सरकार से किसान, नौजवान और महिलाएं सभी वर्ग परेशान हैं। किसानों को समय पर खाद-बीज नहीं मिल रहा, फसलों का उचित मूल्य नहीं है, जबकि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर लगातार खत्म होते जा रहे हैं। झूठे वादों से जनता त्रस्त है और अब सपा की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *