आकाश ने भारतीय सेना से किया एमओयू, शहीदों की संतानों की 100% फीस माफ

आकाश ने भारतीय सेना से किया एमओयू, शहीदों की संतानों की 100% फीस माफ

उदयपुर | टेस्ट प्रिपरेटरी सेवाओं में राष्ट्रीय स्तर की अग्रणी संस्था एईएसएल (आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड) ने भारतीय सेना के साथ एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका उद्देश्य सेना के सेवारत व सेवानिवृत्त कर्मियों और उनके परिवारों के कल्याण को बढ़ावा देना है। यह समझौता सेना में वर्तमान में सेवा दे रहे जवानों, सेवानिवृत्त सैनिकों, गैलेंट्री पुरस्कार विजेताओं, दिव्यांग कर्मियों तथा ड्यूटी के दौरान शहीद हुए सैनिकों के परिवारों को लाभ पहुंचाने के लिए किया गया है। एमओयू के तहत देशभर में आकाश के सभी केंद्रों और शाखाओं में प्रवेश लेने वाले भारतीय सेना से जुड़े विद्यार्थियों को विशेष शैक्षणिक सुविधाएं और शुल्क में छूट दी जाएगी। एमओयू पर भारतीय सेना की ओर से कर्नल, सेरेमोनियल एंड वेलफेयर 34 तथा आकाश की ओर से डॉ. यश पाल, चीफ अकैडमिक एंड बिजनेस हेड (दिल्ली-एनसीआर) ने हस्ताक्षर किए। ये मिलेंगे लाभ: ड्यूटी के दौरान शहीद हुए सैनिकों के बच्चों को केवल रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी, शेष सभी फीस में 100% छूट। 20% से अधिक दिव्यांगता वाले कर्मियों और वीरता पुरस्कार प्राप्त सैनिकों के बच्चों को 100% ट्यूशन फीस माफ।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *