मुरैना । आकाश घनघोरिया को खटीक समाज का जिला अध्यक्ष चुना गया है। यह निर्णय समाज की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया है। यह बैठक रविवार को एमएस रोड स्थित नेहरू पार्क में आयोजित की गई थी। बैठक में समाज की एकता, संगठन को मजबूत बनाने तथा सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। नवनियुक्त अध्यक्ष घनघोरिया ने सभी वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा वे समाज के हित में पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।


