Ajmer: शाबाश कांस्टेबल मोडूराम… आनासागर झील में खुदकुशी करने कूदी युवती की बचाई जान

Ajmer: शाबाश कांस्टेबल मोडूराम… आनासागर झील में खुदकुशी करने कूदी युवती की बचाई जान

Police Hero Story: अजमेर शहर में आनासागर झील में शनिवार को आत्महत्या करने के इरादे से कूदी युवती को मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने बचा लिया। युवती के कूदते ही यातायात पुलिसकर्मी ने झील में छलांग लगाकर उसे सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने युवती को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया।

डूबने से पहले बाहर निकाला

रामगंज निवासी युवती गौरव पथ-आनासागर झील के किनारे पहुंची। उसने पाथवे की रेलिंग पर चढ़कर छलांग लगा दी। युवती को डूबता देख हड़कंप मच गया। शोर शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे ट्रैफिक पॉइंट पर तैनात पुलिसकर्मी मोडूराम ने झील में छलांग लगा दी। कांस्टेबल ने युवती को गहरे पानी में डूबने से पहले सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

दिमागी हालत नहीं ठीक

घटना की सूचना मिलते ही क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार युवती की दिमागी हालत ठीक नहीं बताई गई। पुलिस ने युवती को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया। मोडूराम की तत्परता और सतर्कता से युवती की जान बच गई।

पूर्व में भी पुलिसकर्मियों ने बचाई जान

जयपुर शहर में द्रव्यवती नदी में कुछ वर्ष पूर्व खुदकुशी करने की नीयत से कूदे एक युवक को मौके से गुजर रहे शिप्रा पथ पुलिस थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने नदी में कूदकर बचाया था। पुलिस की त्वरित कार्रवाई की आमजन ने प्रशंसा की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *