Ajmer: होली की खुशियों के बीच छाया मातम, प्रेमिका से झगड़े के बाद प्रेमी ने दे दी जान, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Ajmer: होली की खुशियों के बीच छाया मातम, प्रेमिका से झगड़े के बाद प्रेमी ने दे दी जान, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Suicide In Love Affair: अजमेर के कृष्णगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम को एक युवक ने संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक पड़ताल में मामला प्रेम प्रसंग का सामने आया। फंदे पर लटकने से पहले युवक का प्रेमिका से विवाद हुआ था। जिसके जाने के बाद उसने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है।

सहायक उपनिरीक्षक पूसाराम ने बताया कि लोहागल रोड नन्दन अपार्टमेंट निवासी रूद्र प्रताप सिंह (30) पुत्र सुरेन्दर सिंह संदिग्ध हालात में अपने फ्लैट में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर थाने से हैडकांस्टेबल रामनरेश घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस पड़ताल में आया कि प्रेमिका से झगड़े के बाद रूद्र प्रताप ने फ्लैट का दरवाजा बंद कर लिया। पड़ोसियों ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की लेकिन उसने नहीं खोला। दरवाजा तोड़ने पर वह फंदे पर लटका मिला। सूचना पर रूद्र प्रताप के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की मोर्चरी रखवाया है।

प्रेमिका से हुआ विवाद

पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में आया कि रूद्र प्रताप परिजन से अलग नन्दनम फ्लैट में रहता था जबकि परिजन अलवर गेट विनय नगर में रहते हैं। शुक्रवार शाम फ्लैट पर रूद्र प्रताप की कथित प्रेमिका आई थी जहां दोनों में विवाद हो गया। झगड़ा होने पर वह फ्लैट से चली गई। आवेश में रूद्र प्रताप ने फंदे पर लटक कर जान दे दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *