अजय राय कानपुर पहुंचे, गैंगरेप पीड़िता के घर जाएंगे:बोले- रक्षक अब पूरी तरह भक्षक बन गए, कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है

अजय राय कानपुर पहुंचे, गैंगरेप पीड़िता के घर जाएंगे:बोले- रक्षक अब पूरी तरह भक्षक बन गए, कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है

यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय कानपुर पहुंचे हैं। थोड़ी ही देर में वह सचेंडी में गैंगरेप पीड़िता के घर पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि 14 वर्षीय लड़की के साथ एक दरोगा ने रेप किया। उसके बाद पुलिस ने आरोपी दरोगा को भागने का मौका दिया। अजय राय ने कहा- केवल दिखावे के लिए आरोपी पर इनाम घोषित किया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ये रक्षक अब पूरी तरह भक्षक बन गए हैं। योगी सरकार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। अजय राय ने कहा कि मैं आज कार्यकर्ताओं के साथ पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहा हूं। कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। दरोगा की चिट्ठी पर बरसे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
आरोपी दरोगा अमित कुमार मौर्य ने मुख्यमंत्री और कानपुर पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर CBI जांच की मांग की है। इस पर अजय राय ने कहा- जब आरोपी खुद इस मामले में सफाई दे रहा है, तो इससे साफ है कि सरकार और प्रशासन उसे बचाने में लगे हैं। फिलहाल पीड़िता को पुलिस घर से लेकर गई है। पीड़िता का भाई घर पर मौजूद नहीं है, जबकि पिता घर पर ही मौजूद बताए जा रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *