पुष्कर में विप्र फाउंडेशन की ओर से आयोजित वार्षिक आम सभा में सत्यनारायण श्रीमाली (मुंबई) को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। वहीं जयपुर निवासी अजय पारीक एवं प्यारेलाल शर्मा को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया। अजय पारीक पहले भी राजस्थान जोन के दो बार महामंत्री और एक बार उपाध्यक्ष पद पर रह चुके हैं। उनकी नियुक्ति पर प्रदेशभर से शुभकामनाएं दी गईं। विप्र फाउंडेशन के संस्थापक संयोजक सुशील ओझा ने सभी नवनियुक्त केंद्रीय प्रदेश पदाधिकारियों को संगठन की योजनाओं और प्रकल्पों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।


