AISF ने महिला कॉलेज के प्राचार्य का किया घेराव:कहा- कॉलेज की गरिमा गिरती जा रही है, सिर्फ फॉर्म भरवाए जाते; पढ़ाई नहीं होती

AISF ने महिला कॉलेज के प्राचार्य का किया घेराव:कहा- कॉलेज की गरिमा गिरती जा रही है, सिर्फ फॉर्म भरवाए जाते; पढ़ाई नहीं होती

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) के श्रीकृष्ण महिला कॉलेज इकाई की ओर से सोमवार को प्राचार्य विमल कुमार का घेराव किया गया। इससे पहले छात्राओं का जत्था सानिया परवीन और ऋतु कुमारी के नेतृत्व में अबुल कलाम आजाद स्टेडियम के आगे से जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए प्राचार्य कक्ष पहुंचा। जहां घेराव कर जमकर नारेबाजी की। मौके पर उपस्थित एआईएसएफ के राष्ट्रीय सचिव अमीन हमजा ने कहा कि केजी से पीजी तक छात्राओं को मुफ्त में शिक्षा दिलाने वाला इकलौता छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन का अपना स्वर्णिम इतिहास है। वर्तमान सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से चौपट करके रख दिया है। साजिश के तहत बिहार और देश के महाविद्यालय की स्थिति यह है कि वहां पढ़ाई नहीं के बराबर होती है। इसके खिलाफ हमारे संगठन को देशभर में शिक्षा बचाने के लिए मुहिम चलाने की जरूरत है। बेगूसराय जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार ने कहा कि 13 हजार से अधिक छात्रा वाले इस कॉलेज की गरिमा दिनों दिन गिरती जा रही है। कॉलेज में दलालों का जमावड़ा छात्राओं के लिए शुद्ध पेयजल, स्वच्छ बाथरूम, टॉयलेट नहीं होने की लगातार शिकायतें आ रही है। कॉलेज लूट-खसोट का अड्डा बनकर रह गया है। वर्ग संचालन नहीं होता है, सिर्फ नामांकन और परीक्षा फॉर्म भराया जाता है। इसके खिलाफ हमारा संगठन चरणबद्ध आंदोलन करेगा। प्राचार्य ने असामाजिक तत्वों से मिलीभगत कर कॉलेज में दलालों का जमावड़ा खड़ा कर रखा है। जिसे हमारा संगठन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। इस दौरान प्राचार्य ने 3 दिन के अंदर सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया, तब जाकर आंदोलनकारी ने अपना आंदोलन तत्काल स्थगित किया। मौके पर तनुजा परवीन, श्वेता कुमारी, नेहा कुमारी, अंजली कुमारी, पूजा कुमारी, सृष्टि कुमारी, गुलनाज परवीन एवं अरशी प्रवीण आदि उपस्थित थे। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) के श्रीकृष्ण महिला कॉलेज इकाई की ओर से सोमवार को प्राचार्य विमल कुमार का घेराव किया गया। इससे पहले छात्राओं का जत्था सानिया परवीन और ऋतु कुमारी के नेतृत्व में अबुल कलाम आजाद स्टेडियम के आगे से जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए प्राचार्य कक्ष पहुंचा। जहां घेराव कर जमकर नारेबाजी की। मौके पर उपस्थित एआईएसएफ के राष्ट्रीय सचिव अमीन हमजा ने कहा कि केजी से पीजी तक छात्राओं को मुफ्त में शिक्षा दिलाने वाला इकलौता छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन का अपना स्वर्णिम इतिहास है। वर्तमान सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से चौपट करके रख दिया है। साजिश के तहत बिहार और देश के महाविद्यालय की स्थिति यह है कि वहां पढ़ाई नहीं के बराबर होती है। इसके खिलाफ हमारे संगठन को देशभर में शिक्षा बचाने के लिए मुहिम चलाने की जरूरत है। बेगूसराय जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार ने कहा कि 13 हजार से अधिक छात्रा वाले इस कॉलेज की गरिमा दिनों दिन गिरती जा रही है। कॉलेज में दलालों का जमावड़ा छात्राओं के लिए शुद्ध पेयजल, स्वच्छ बाथरूम, टॉयलेट नहीं होने की लगातार शिकायतें आ रही है। कॉलेज लूट-खसोट का अड्डा बनकर रह गया है। वर्ग संचालन नहीं होता है, सिर्फ नामांकन और परीक्षा फॉर्म भराया जाता है। इसके खिलाफ हमारा संगठन चरणबद्ध आंदोलन करेगा। प्राचार्य ने असामाजिक तत्वों से मिलीभगत कर कॉलेज में दलालों का जमावड़ा खड़ा कर रखा है। जिसे हमारा संगठन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। इस दौरान प्राचार्य ने 3 दिन के अंदर सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया, तब जाकर आंदोलनकारी ने अपना आंदोलन तत्काल स्थगित किया। मौके पर तनुजा परवीन, श्वेता कुमारी, नेहा कुमारी, अंजली कुमारी, पूजा कुमारी, सृष्टि कुमारी, गुलनाज परवीन एवं अरशी प्रवीण आदि उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *