Jio की राह पर Airtel, अब इन रिचार्ज प्लान्स के साथ फिर मिलेगा अनल‍िम‍िटेड 5G डेटा

Jio की राह पर Airtel, अब इन रिचार्ज प्लान्स के साथ फिर मिलेगा अनल‍िम‍िटेड 5G डेटा

Airtel Unlimited 5G Data Plans: भारतीय मोबाइल बाजार में एक बार फिर Airtel ने बड़ी पेशकश की है। कंपनी ने अपने कई प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स पर अनलिमिटेड 5G डेटा देना शुरू कर दिया है। यह सुविधा कुछ समय पहले बंद कर दी गई थी, लेकिन अब Airtel ने इसे दोबारा शुरू कर दिया है। इस कदम के साथ एयरटेल अपने प्रतिद्वंदी Jio और Vi की तरह ग्राहकों को आकर्षित करने की कोशिश कर रही है।

Airtel के Unlimited 5G Data Plans

Airtel ने अलग-अलग कीमत और वैलिडिटी वाले कई प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स में अनलिमिटेड 5G डेटा दिया है। इन प्लान्स में कुछ डेले डेटा लिमिट के साथ-साथ OTT सब्सक्रिप्शन और बैंक ऑफर्स भी शामिल हैं। चलिए देखते हैं प्लान की पूरी लिस्ट।

रिचार्ज कीमत वैलिडिटी + Unlimited 5G डेटा बोनस / सब्सक्रिप्शन
349 रुपये 28 दिन, रोजाना 1.5GB + Unlimited 5G Sony Liv + Airtel Xstream Play (20 OTT)
379 रुपये 30 दिन, रोजाना 2GB + Unlimited 5G Apple Music
398 रुपये 28 दिन, रोजाना 2GB + Unlimited 5G JioHotstar 28 दिन मोबाइल सब्सक्रिप्शन
399 रुपये 28 दिन, रोजाना 2.5GB + Unlimited 5G JioHotstar 28 दिन मोबाइल सब्सक्रिप्शन
409 रुपये 28 दिन, रोजाना 2.5GB + Unlimited 5G Sony Liv + Airtel Xstream Play (20 OTT)
429 रुपये 30 दिन, रोजाना 2.5GB + Unlimited 5G Adobe Express Premium
649 रुपये 56 दिन, रोजाना 2GB + Unlimited 5G Adobe Express Premium
979 रुपये 84 दिन, रोजाना 2GB + Unlimited 5G Sony Liv + Airtel Xstream Play (20 OTT)
1029 रुपये 84 दिन, रोजाना 2GB + Unlimited 5G JioHotstar 3 महीने मोबाइल सब्सक्रिप्शन
1798 रुपये 84 दिन, रोजाना 3GB + Unlimited 5G Netflix Basic
3999 रुपये 365 दिन, रोजाना 2.5GB + Unlimited 5G JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन पूरे 1 साल के लिए

किन ग्राहकों को मिलेगा फायदा

जो भी ग्राहक इन रिचार्ज प्लान्स को चुनेंगे, उन्हें अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगा। हालांकि ध्यान रखें कि यह सुविधा केवल उन क्षेत्रों में काम करेगी जहां Airtel 5G नेटवर्क उपलब्ध है। अगर आपके इलाके में 5G कनेक्टिविटी नहीं है, तो अनलिमिटेड डेटा का लाभ नहीं मिलेगा।

Airtel की रणनीति

Airtel का यह कदम Jio और Vi की रणनीति के समान है, जो चुनिंदा रिचार्ज प्लान्स पर अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर कर रही हैं। इससे ग्राहकों को बेहतर कनेक्टिविटी, ज्यादा डेटा और OTT बोनस मिल रहा है।

अगर आप Airtel के प्रीपेड यूजर हैं या नया रिचार्ज करने का सोच रहे हैं, तो यह समय 5G अनलिमिटेड डेटा के साथ सबसे अच्छे प्लान्स का फायदा उठाने का है। Jio और Vi के मुकाबले Airtel की यह पेशकश ग्राहकों के लिए आकर्षक विकल्प साबित हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *