झारखंड के चतरा में एयर एंबुलेंस क्रैश:रांची से दिल्ली जा रही थी, विमान में 7 लोग सवार थे

झारखंड के चतरा में एयर एंबुलेंस क्रैश:रांची से दिल्ली जा रही थी, विमान में 7 लोग सवार थे

झारखंड से दिल्ली जा रहा एक चार्टेड प्लेन चतरा में क्रैश हो गया। यह एक एयर एंबुलेंस थी। रेडबर्ड कंपनी के बीचक्राफ्ट किंग एयर B90L मेडिकल चार्टर फ्लाइट में क्रू मेंबर समेत सात लोग सवार थे। फ्लाइट ने सोमवार शाम 7:11 बजे रांची से उड़ान भरी, 7:34 पर एयरक्राफ्ट का कम्युनिकेशन टूट गया। थोड़ी देर बाद प्लेन झारखंड के चतरा जिले के समरिया के जंगलों में क्रैश हो गया। प्लेन में कैप्टन विवेक विकास भगत (पायलट), कैप्टन सबराजदीप सिंह ( को- पायलट), संजय कुमार (मरीज), अर्चना देवी (परिजन), धूरू कुमार (परिजन), विकास कुमार गुप्ता (डॉक्टर), सचिन कुमार मिश्रा (पारामेडिकल स्टाफ) सवार थे। हादसे से जुड़ी 2 तस्वीरें… पुलिस बोली- हादसा जंगल के अंदर हुआ, क्रैश साइट पर पहुंचने में दिक्कत चतरा के SP सुमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि क्रैश साइट जंगल में बहुत अंदर है। पुलिस टीम अभी मौके पर नहीं पहुंची है, इसलिए हादसे में कितने लोगों की जान गई। इसकी जानकारी नहीं दे पाएंगे। रांची के देवकमल हॉस्पिटल के CEO, अनंत सिन्हा ने PTI को बताया कि एयर एम्बुलेंस का इंतजाम एक मरीज ने किया था। उन्होंने कहा, “लातेहार जिले के चंदवा के रहने वाले मरीज संजय कुमार (41) को 16 फरवरी को 65 परसेंट जलने की हालत में हॉस्पिटल लाया गया था। हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। सिन्हा ने आगे कहा कि परिवार वालों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाने का फैसला किया। मरीज लगभग 4.30 बजे हॉस्पिटल से दिल्ली के लिए निकला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *