आज तेजस्वी यादव से मिलेंगे AIMIM प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान:राज्यसभा चुनाव से पहले समर्थन को लेकर चर्चा, 5वीं सीट के समीकरण पर टिकी नजरें

आज तेजस्वी यादव से मिलेंगे AIMIM प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान:राज्यसभा चुनाव से पहले समर्थन को लेकर चर्चा, 5वीं सीट के समीकरण पर टिकी नजरें

बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के लिए होने वाले चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई हैं। एनडीए ने सभी पांचों सीटों पर जीत का दावा किया है। वहीं, राजद ने भी अपना एक उम्मीदवार मैदान में उतार दिया है। इसे लेकर राजद, महागठबंधन के सभी विधायकों को एकजुट करने की कोशिश में जुटी है। इसी बीच बुधवार दोपहर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से AIMIM के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान मुलाकात करेंगे। तेजस्वी यादव ने उन्हें अपने आवास पर बुलाया है। इस मुलाकात को राज्यसभा चुनाव के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। कल तेजस्वी ने आवास पर की थी बैठक मंगलवार को तेजस्वी यादव ने अपने आवास पर सहयोगी दलों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान मटन पार्टी भी हुई। इस बैठक में बीएसपी और एआईएमआईएम के विधायकों को भी बुलाया गया था, लेकिन दोनों दलों के विधायक इसमें शामिल नहीं हुए। हालांकि सहयोगी दलों के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई। वोटिंग के दिन समय पर पहुंचने का निर्देश सूत्रों के मुताबिक तेजस्वी यादव ने सभी विधायकों को निर्देश दिया है कि मतदान के दिन सभी विधायक समय पर पहुंचें और किसी तरह की चूक न हो। राज्यसभा चुनाव में एक-एक वोट की अहमियत होती है। भाई वीरेंद्र बोले- हमारे पास 41 विधायक राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बैठक के बाद कहा कि राज्यसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई है। राजद उम्मीदवार के पास पूरा संख्या बल है। उन्होंने दावा किया कि उनके पास 41 विधायक हो चुके हैं और उनकी जीत तय है। एआईएमआईएम के समर्थन के सवाल पर उन्होंने कहा कि सभी लोग साथ आएंगे। निर्विरोध चुनाव न होने पर उन्होंने कहा कि देश चलाने वाले लोग जिंदा चमड़े के सप्लायर बन गए हैं, इसलिए चुनाव की स्थिति बनी है। AIMIM-BSP की भूमिका अहम राज्यसभा चुनाव में एआईएमआईएम के पांच विधायक और बीएसपी के एक विधायक अहम भूमिका में हैं। तेजस्वी यादव ने दोनों दलों के विधायकों को बैठक में बुलाया था, लेकिन वे शामिल नहीं हुए। अगर दोनों दल राजद के साथ नहीं आते हैं तो राजद उम्मीदवार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। क्रॉस वोटिंग को लेकर बढ़ी चिंता राज्यसभा चुनाव को लेकर क्रॉस वोटिंग की भी चर्चा तेज है। एनडीए ने 5वीं सीट जीतने के लिए खास रणनीति बनाई है। वहीं महागठबंधन को डर है कि उनके कुछ विधायक क्रॉस वोटिंग कर सकते हैं। खासकर कांग्रेस विधायकों को लेकर ऐसी चर्चाएं चल रही हैं, इसलिए कांग्रेस भी अपने विधायकों को एकजुट रखने की कोशिश कर रही है। एनडीए 4 सीटों पर जीत का दावा फिलहाल खाली हो रही 5 सीटों में से 3 सीटें एनडीए और 2 सीटें महागठबंधन के पास थीं। लेकिन विधानसभा के मौजूदा संख्या बल के आधार पर एनडीए 4 सीटों पर जीत का दावा कर रहा है। वहीं 5वीं सीट के लिए मुकाबला काफी दिलचस्प माना जा रहा है। बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के लिए होने वाले चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई हैं। एनडीए ने सभी पांचों सीटों पर जीत का दावा किया है। वहीं, राजद ने भी अपना एक उम्मीदवार मैदान में उतार दिया है। इसे लेकर राजद, महागठबंधन के सभी विधायकों को एकजुट करने की कोशिश में जुटी है। इसी बीच बुधवार दोपहर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से AIMIM के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान मुलाकात करेंगे। तेजस्वी यादव ने उन्हें अपने आवास पर बुलाया है। इस मुलाकात को राज्यसभा चुनाव के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। कल तेजस्वी ने आवास पर की थी बैठक मंगलवार को तेजस्वी यादव ने अपने आवास पर सहयोगी दलों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान मटन पार्टी भी हुई। इस बैठक में बीएसपी और एआईएमआईएम के विधायकों को भी बुलाया गया था, लेकिन दोनों दलों के विधायक इसमें शामिल नहीं हुए। हालांकि सहयोगी दलों के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई। वोटिंग के दिन समय पर पहुंचने का निर्देश सूत्रों के मुताबिक तेजस्वी यादव ने सभी विधायकों को निर्देश दिया है कि मतदान के दिन सभी विधायक समय पर पहुंचें और किसी तरह की चूक न हो। राज्यसभा चुनाव में एक-एक वोट की अहमियत होती है। भाई वीरेंद्र बोले- हमारे पास 41 विधायक राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बैठक के बाद कहा कि राज्यसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई है। राजद उम्मीदवार के पास पूरा संख्या बल है। उन्होंने दावा किया कि उनके पास 41 विधायक हो चुके हैं और उनकी जीत तय है। एआईएमआईएम के समर्थन के सवाल पर उन्होंने कहा कि सभी लोग साथ आएंगे। निर्विरोध चुनाव न होने पर उन्होंने कहा कि देश चलाने वाले लोग जिंदा चमड़े के सप्लायर बन गए हैं, इसलिए चुनाव की स्थिति बनी है। AIMIM-BSP की भूमिका अहम राज्यसभा चुनाव में एआईएमआईएम के पांच विधायक और बीएसपी के एक विधायक अहम भूमिका में हैं। तेजस्वी यादव ने दोनों दलों के विधायकों को बैठक में बुलाया था, लेकिन वे शामिल नहीं हुए। अगर दोनों दल राजद के साथ नहीं आते हैं तो राजद उम्मीदवार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। क्रॉस वोटिंग को लेकर बढ़ी चिंता राज्यसभा चुनाव को लेकर क्रॉस वोटिंग की भी चर्चा तेज है। एनडीए ने 5वीं सीट जीतने के लिए खास रणनीति बनाई है। वहीं महागठबंधन को डर है कि उनके कुछ विधायक क्रॉस वोटिंग कर सकते हैं। खासकर कांग्रेस विधायकों को लेकर ऐसी चर्चाएं चल रही हैं, इसलिए कांग्रेस भी अपने विधायकों को एकजुट रखने की कोशिश कर रही है। एनडीए 4 सीटों पर जीत का दावा फिलहाल खाली हो रही 5 सीटों में से 3 सीटें एनडीए और 2 सीटें महागठबंधन के पास थीं। लेकिन विधानसभा के मौजूदा संख्या बल के आधार पर एनडीए 4 सीटों पर जीत का दावा कर रहा है। वहीं 5वीं सीट के लिए मुकाबला काफी दिलचस्प माना जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *