102 करोड़ की ओपनिंग के बीच ‘धुरंधर 2’ पर AIMIM के नेता का तीखा हमला, वारिस पठान बोले- पैसे कमाने…

102 करोड़ की ओपनिंग के बीच ‘धुरंधर 2’ पर AIMIM के नेता का तीखा हमला, वारिस पठान बोले- पैसे कमाने…

Waris Pathan On Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देते ही बॉक्स ऑफिस के सारे पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। स्पाई थ्रिलर और एक्शन से भरपूर इस फिल्म ने पहले ही दिन 102.55 करोड़ रुपये का तूफानी कलेक्शन कर भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म का खिताब अपने नाम कर लिया है। लेकिन जहां एक तरफ फिल्म की कमाई के आंकड़े आसमान छू रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में बयानबाजी भी तेज हो गई है।  AIMIM के नेता वारिस पठान ने फिल्म को लेकर बड़ा बयान दिया है। जो तेजी से वायरल हो रहा है।

वारिस पठान का धुरंधर पर तीखा हमला (Waris Pathan said Dhurandhar 2 is propaganda Film)

फिल्म की जबरदस्त सफलता के बीच AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता और दिग्गज नेता वारिस पठान का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने फिल्म की मंशा पर सवाल उठाते हुए इसे ‘प्रोपेगेंडा’ करार दिया है। ANI से बातचीत के दौरान पठान ने कहा कि उन्होंने अभी तक फिल्म देखी नहीं है, लेकिन जिस तरह की बातें सामने आ रही हैं, वह चिंताजनक हैं।

Waris Pathan said Dhurandhar 2 is propaganda Film

AIMIM के नेता वारिस पठान ने धुरंधर 2 को बताया प्रोपेगेंडा (AIMIM Waris Pathan raises concern over Dhurandhar)

वारिस पठान ने तंज कसते हुए कहा, “मेरा मानना है कि फिल्म केवल ज्ञान और मनोरंजन के लिए बनाई जानी चाहिए। लेकिन इस देश में कुछ लोग ऐसे हैं, जो महज कुछ पैसे कमाने के लिए इस तरह की प्रोपेगेंडा फिल्में बनाते हैं। ऐसी फिल्मों का मकसद केवल देश का माहौल खराब करना होता है।” उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है, जहां लोग मनोरंजन और राजनीति के बीच की लकीर को लेकर चर्चा कर रहे हैं।

क्यों ‘धुरंधर 2’ की कहानी पर मचा है बवाल? (Dhurandhar 2 Story)

फिल्म ‘धुरंधर 2’ की कहानी जसकीरत सिंह रांगी उर्फ ‘हमजा’ के जासूसी सफर को आगे बढ़ाती है। फिल्म में भरपूर खून-खराबा और हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन्स दिखाए गए हैं। कहानी के केंद्र में हमजा का वह खतरनाक मिशन है, जिसके लिए वह अपनी पहचान मिटाकर दुश्मन के इलाके में घुस जाता है।

Waris Pathan said Dhurandhar 2 is propaganda Film

बड़े साहब आए सामने तो खत्म हुआ लोगों का इंतजार (Who is Bade Sahab In Dhurandhar 2)

फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी ‘बड़े साहब’ का किरदार है, जिससे इस भाग में पर्दा उठा दिया गया है। ‘बड़े साहब’ की असलियत जानकर दर्शक सिनेमाघरों में दंग रह जा रहे हैं। रणवीर सिंह की शानदार परफॉर्मेंस के साथ-साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और सारा अर्जुन जैसे उम्दा कलाकारों ने फिल्म में जान फूंक दी है।

तमाम विवादों और राजनीतिक बयानों के बावजूद, दर्शकों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि विवादों से फिल्म की चर्चा और बढ़ेगी, जिसका सीधा फायदा इसके वीकेंड कलेक्शन पर देखने को मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *