AIIMS Vacancy 2025: एम्स में 3 हजार से ज्यादा पदों निकली भर्ती, जान लें क्या है जरुरी योग्यता

AIIMS Vacancy 2025: एम्स में 3 हजार से ज्यादा पदों निकली भर्ती, जान लें क्या है जरुरी योग्यता

AIIMS: All India Institute of Medical Sciences, New Delhi यानी एम्स, नई दिल्ली ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (NORCET)-10 के लिए संक्षिप्त नोटिस जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के जरिए देशभर के अलग-अलग एम्स संस्थानों में 3000 से ज्यादा नर्सिंग ऑफिसर के पद भरे जाएंगे। स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार बढ़ती जरूरत को देखते हुए इन पदों को काफी अहम माना जा रहा है। अगर आप भी नर्सिंग की पढ़ाई कर चुके हैं और सरकारी अस्पताल में काम करने का सपना देख रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए हो सकता है। आवेदन प्रक्रिया 24 फरवरी 2026 से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी एम्स के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे।

AIIMS Bharti 2025: परीक्षा की तारीखें भी तय

जारी कार्यक्रम के मुताबिक, NORCET-10 की पहली परीक्षा 11 अप्रैल 2026 को होगी। इसका रिजल्ट 16 अप्रैल 2026 को जारी करने की योजना है। जो उम्मीदवार इस चरण में सफल होंगे, वे दूसरे चरण की परीक्षा में बैठ सकेंगे। दूसरा चरण 30 अप्रैल 2026 को आयोजित होगा और उसका परिणाम 11 मई 2026 तक घोषित किया जा सकता है।उम्मीदवारों की आयु की गणना 16 मार्च 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

AIIMS Vacancy 2025: आवेदन शुल्क कितना?

फीस की बात करें तो सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 3000 रुपये देने होंगे। वहीं एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए यह शुल्क 2400 रुपये रखा गया है। दिव्यांग अभ्यर्थियों को फीस से पूरी तरह छूट दी गई है। ध्यान रहे, भुगतान सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा।

AIIMS Vacancy 2025: कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास बीएससी नर्सिंग की डिग्री होना जरूरी है। इसके अलावा जिन लोगों ने जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) किया है और कम से कम दो साल का संबंधित कार्य अनुभव है, वे भी आवेदन के पात्र हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *